Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजली के केबल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ — छह आरोपी गिरफ्तार

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 278 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • @Ramgarh Live , गोला (रामगढ़) : रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली के केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
  • पुलिस ने इस कार्रवाई में एक मारूति ओमनी, एक मोटरसाइकिल और करीब 120 किलोग्राम मेन लाइन केबल तार बरामद किया है।
  • मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात करीब 12:20 बजे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा।

Criminal_Arrest 01 Nov.@Ramgarh Live , गोला (रामगढ़) : रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली के केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक मारूति ओमनी, एक मोटरसाइकिल और करीब 120 किलोग्राम मेन लाइन केबल तार बरामद किया है।

Criminal_Arrest 01 Nov. 3मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात करीब 12:20 बजे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से.) को सूचना प्राप्त हुई कि गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सुतरी में कुछ लोग बिजली पोल से केबल तार काटकर मारूति ओमनी वाहन में लोड कर रामगढ़ की ओर ले जाने की योजना बना रहे हैं।

Criminal_Arrest 01 Nov. 2सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत विभिन्न मार्गों पर छापेमारी की और ग्राम मुरपा झरियागढ़ा पुल के पास एक सिल्वर रंग की मारूति ओमनी (संख्या JH07D-0662) को रोका। वाहन की तलाशी में पीछे की सीट पर चार बंडल काला रंग का केबल तार (कुल वजन लगभग 120 किलोग्राम) बरामद हुआ।

वाहन में सवार चार युवकों की पहचान कौलेश्वर यादव उर्फ रेगा, नितेश कुमार महतो, अबुध महतो उर्फ छोटु महतो और तसौवर अंसारी के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने केबल चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

Criminal_Arrest 01 Nov. 4इसी दौरान पुलिस ने एक एक्स-ब्लेड मोटरसाइकिल (संख्या JH24J-5722) को भी रोका, जिस पर सवार दो युवक चोरी के तार की खरीद-बिक्री में शामिल पाए गए। उनकी पहचान अमर कुमार दांगी और सुरेन्द्र चौधरी (स्थायी पता — गया, बिहार) के रूप में की गई।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दोनों वाहनों और बरामद तार को जब्त किया है। इस मामले में गोला थाना कांड संख्या 122/2025, दिनांक 01.11.2025 दर्ज कर धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, 2023 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि जिले में इस तरह की चोरी की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि “ऐसे अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके।”

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR