Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

एसपी की सख्ती से अवैध खनन पर करारा प्रहार, 1250 किलो विस्फोटक से उड़ी खदान

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 266 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • “माफियाओं के गढ़ पर सीधा वार, ब्लास्ट एक्शन से खत्म हुआ अवैध खेल” रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं के नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है।
  • एसपी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने भूमिगत खदान को विस्फोट कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
  • @Ramgarh Live -  वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : रामगढ़ जिले में अवैध कोयला खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए माफियाओं के नेटवर्क पर सीधा वार किया है।

“माफियाओं के गढ़ पर सीधा वार, ब्लास्ट एक्शन से खत्म हुआ अवैध खेल”

रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं के नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है। एसपी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने भूमिगत खदान को विस्फोट कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

@Ramgarh Live –  वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : रामगढ़ जिले में अवैध कोयला खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए माफियाओं के नेटवर्क पर सीधा वार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वेस्ट बोकारो क्षेत्र के सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना अंतर्गत अधिगृहित वन क्षेत्र के छह नंबर इलाके में संचालित अवैध भूमिगत खदान को विस्फोट कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

हाइलाइट्स

➤ एसपी के निर्देश पर पुलिस, सीसीएल और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
➤ 25 होल कर 1250 किलो विस्फोटक से उड़ाई गई अवैध खदान
➤ पहले भी बंद किए गए थे मुहाने, माफियाओं ने फिर शुरू किया था खनन
➤ स्थायी समाधान के लिए किया गया नियंत्रित विस्फोट
➤ मौके पर दंडाधिकारी समेत पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

कैसे हुई कार्रवाई

संयुक्त टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत खदान के ऊपर ड्रिलिंग मशीन से 25 होल तैयार किए। इसके बाद सभी होल में कुल 1250 किलो विस्फोटक भरा गया और नियंत्रित ब्लास्ट कर खदान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई की मॉनिटरिंग खुद पुलिस अधीक्षक स्तर से की गई।

पहले भी हो चुकी थी कार्रवाई

ओपी प्रभारी पुअनि दीपक कुमार ने बताया कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में डोजरिंग कर अवैध खदान के मुहानों को बंद किया गया था। लेकिन खनन माफियाओं ने रात के अंधेरे में दोबारा उसे खोलकर अवैध उत्खनन शुरू कर दिया था। इस बार स्थायी समाधान के तहत खदान को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कौन-कौन रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान अंचल निरीक्षक सुभाष कुमार (दंडाधिकारी), ओपी प्रभारी दीपक कुमार, जेओसीपी परियोजना पदाधिकारी एम के पांडेय, पुअनि संजय बेदिया, पुअनि अविनाश कुमार, सीसीएल एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मी और जिला पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR