Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

पतरातु में पाण्डेय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, देशी पिस्टल और आईफोन बरामद

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 105 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • @Ramgarh Live, पतरातू (रामगढ़) : रामगढ़ पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित अपराध में शामिल पाण्डेय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
  • छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7।
  • एमएम का लोडेड देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और सफेद रंग का आईफोन बरामद किया है।

PC_15 Oct. 1

@Ramgarh Live, पतरातू (रामगढ़) : रामगढ़ पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित अपराध में शामिल पाण्डेय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.65 एमएम का लोडेड देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और सफेद रंग का आईफोन बरामद किया है। दोनों आरोपी पतरातु थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को 14/15 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब 12:25 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातु थाना क्षेत्र के ग्राम साकुल स्थित आम बगीचा में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक – सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

PC_15 Oct. 2

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

छापामारी के दौरान पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ आम बगीचा में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ अपराधी भागने लगे, जिनमें से दो को खदेड़कर गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
इरफान उर्फ रेहान उर्फ छोटू, पिता-ईरशाद, निवासी पतरातु बस्ती, दुर्गा मंडप
राजेश साव उर्फ आर्यन, पिता-स्व. भुनेश्वर साव, निवासी स्टेशन रोड, पतरातु
के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पाण्डेय गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर की शाम पतरातु ब्लॉक निवासी स्व. जुगेश राम के पुत्र विशाल राम और राजेश साव के भतीजे आकाश कुमार के बीच वॉलीबॉल खेलने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने और गिरोह की दहशत बनाए रखने के लिए वे देर रात हमला करने की योजना बना रहे थे।

इस संबंध में पतरातु थाना कांड संख्या 249/2025 दर्ज की गई है, जिसमें धारा 111(2)(ii), 111(4), 61(2)(i) बीएनएस एवं Arms Act की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है, जबकि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

छापामारी दल में एएसपी गौरव गोस्वामी, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, ओपी प्रभारी अख्तर अली, विक्रम तिग्गा, शेख अफजल हुसैन तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR