Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती कांड में दो और गिरफ्तार, 134 पीस सोने-चांदी के जेवर बरामद

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 164 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • जमीन में गाड़कर रखे गए 134 पीस सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
  • पुलिस ने मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए जमीन में छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
  • [video width="1024" height="576" mp4="https://ramgarhlive।

रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती कांड, दो और गिरफ्तार, जमीन में गाड़कर रखे 134 पीस जेवर बरामद

Ramgarh_11_May_26
लूट के सामान और गिरफ्तार आरोपी के साथ पीसी करते एसपी

रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जमीन में गाड़कर रखे गए 134 पीस सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।

@Ramgarh Live, रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में 21 अप्रैल 2026 को हुई चर्चित डकैती कांड में रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए जमीन में छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) लगातार मामले की जांच कर रही है। इससे पहले 24 अप्रैल को पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। उनके पास से लगभग 180 पीस जेवरात, एक पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, तीन बाइक, एक चारपहिया वाहन, दो मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए थे।
गुप्त सूचना पर बरकटी गांव में छापेमारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि इस कांड का मुख्य आरोपी सुमानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातून ने लूट के जेवर अपने घर की जमीन में गाड़कर रखे हैं। सूचना के आधार पर 10 मई 2026 को मांडू थाना क्षेत्र के बरकटी गांव में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जमीन खोदकर सोने और चांदी जैसे धातु के आभूषण बरामद किए। इस दौरान नाजमा खातून (40 वर्ष) और उसके दामाद शहनवाज हुसैन (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

क्या-क्या हुआ बरामद?
बरामद सामानों में शामिल हैं:
सोने जैसा एक हार और दो झुमके (कुल वजन 49 ग्राम)
चांदी जैसी 134 पीस चूड़ी, कंगन और अंगूठियां
कुल वजन लगभग 1.35 किलोग्राम
गिरफ्तार आरोपित
नाजमा खातून (40 वर्ष) — पत्नी सुमानी अंसारी उर्फ ललका, निवासी बरकटी, थाना मांडू (कुजू ओपी), जिला रामगढ़।
शहनवाज हुसैन (24 वर्ष) — पिता एहतेशाम अंसारी, निवासी बरकटी, थाना मांडू (कुजू ओपी), जिला रामगढ़।
अन्य आरोपितों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि डकैती कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का पूरी तरह खुलासा होने की संभावना है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR