Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 67 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • दो दिनों तक चली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता।
  • फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी और पारंपरिक खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
  • विधायक ममता देवी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

रामगढ़ में दो दिवसीय ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विधायक ममता देवी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड) : राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को सिद्धू-कान्हू स्टेडियम, रामगढ़ में समापन हुआ। 20 एवं 21 नवंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि का शानदार प्रदर्शन किया।

Ramgarh2211
लक्ष्य पर निशाना साधते खिलाड़ी

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ पारंपरिक और स्वदेशी खेलों को संरक्षित एवं लोकप्रिय बनाना तथा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना था। दो दिनों तक चले इस आयोजन में फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, गुलेल, सेकोर, मटका दौड़, भारा दौड़ और गेड़ी दौड़ सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ममता देवी उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए। अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

अतिथियों ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। ग्रामीण एवं जनजातीय खेल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिलती है और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना जरूरी है।

इन खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम और द्वितीय स्थान

प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गेड़ी दौड़ बालक वर्ग में रंजीत मुंडा प्रथम और हरीश कुमार मुंडा द्वितीय रहे। मटका दौड़ बालिका वर्ग में नेहा कुमारी ने पहला और राधा कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में चीमा कुमार प्रथम और अविनाश कुमार द्वितीय रहे।

भारा दौड़ बालिका वर्ग में खुशी कुमारी प्रथम और कंचन कुमारी द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में सोनू कमाले ने पहला तथा सुशांत कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल बालक वर्ग में अंकित रनर डिफेंस एकेडमी की टीम विजेता और आदित्य मुंडा की टीम उपविजेता बनी। बालिका वर्ग में गांधी स्कूल, रामगढ़ ने प्रथम तथा एसएम विद्यालय, बरकाकाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

तीरंदाजी बालक वर्ग में सौरभ कुमार प्रथम और मोहित कुमार द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पीहू कुमारी ने पहला और अंशिका कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबॉल बालिका वर्ग में जिंदल टीम विजेता तथा किरण एफसी उपविजेता रही।

सेकोर बालिका वर्ग में चितरपुर की टीम प्रथम और रामगढ़ की टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग में एसीके रामगढ़ ने प्रथम तथा डे-बोडिंग रामगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हॉकी बालक वर्ग में ध्यानचंद हॉकी एकेडमी विजेता और किरण स्पोर्टिंग पाली उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में किरण स्पोर्टिंग पाली ने प्रथम तथा ध्यानचंद हॉकी एकेडमी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

गुलेल प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रेम विद्या प्रथम और राजेश महतो द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रेखा कुमारी ने पहला तथा वीना कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुस्तफा आजाद फुटबॉल संघ के सचिव, सुशील कुमार, प्रशिक्षक भोलानाथ महली, प्रकाश महतो और सूरज मुंडा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। आयोजन ने ग्रामीण और जनजातीय खेलों के प्रति युवाओं के आकर्षण को बढ़ाने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR