Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 272 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, तैयार स्प्रिट, फर्जी लेबल, ढक्कन, खाली बोतलें और वाहन बरामद किए गए हैं।
  • सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ चंदन वत्स के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
  • दोनों की निशानदेही पर तीन अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई।

Ramgarh_11_May_26_2

@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड) :  रामगढ़ पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के उपर खखरा टोला, पथलगड़ा में संचालित अवैध विदेशी शराब निर्माण इकाई का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, तैयार स्प्रिट, फर्जी लेबल, ढक्कन, खाली बोतलें और वाहन बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना क्षेत्र में एक बंद घर में अवैध रूप से विदेशी शराब का निर्माण कर उसका भंडारण किया जा रहा है और आसपास के क्षेत्रों में इसकी तस्करी की जा रही है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ चंदन वत्स के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने उपर खखरा टोला स्थित घर में छापेमारी कर मनोज मुर्मू (26), पिता भगतु मांझी, निवासी उपर खखरा टोला, पथलगड़ा और भदरू सिंह (42), पिता शंभु सिंह, निवासी चौपादार, थाना गोला को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर तीन अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई।

फर्जी लेबल लगाकर बाजार में खपाई जा रही थी शराब
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी विभिन्न ब्रांडों के नाम पर नकली विदेशी शराब तैयार कर रहे थे। शराब की बोतलों पर फर्जी होलोग्राम, स्टिकर और लेबल लगाकर उसे बाजार में बेचा जा रहा था।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

छापेमारी में पुलिस ने निम्नलिखित सामान जब्त किया:
विभिन्न ब्रांड की करीब 250 पेटी विदेशी शराब
छह ड्रमों में लगभग 1800 लीटर तैयार शराब
120 लीटर मॉल्ट
40 हजार फर्जी लेबल
20 हजार ढक्कन (सील)
20 हजार खाली बोतलें
20 हजार स्टिकर
250 खाली कार्टन
50 खाली पानी के जार
1600 लीटर रंग मिश्रित तरल पदार्थ
दो अल्कोहल मीटर
एक पिकअप वाहन
दो मोटरसाइकिल
प्राथमिकी दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
इस संबंध में गोला थाना कांड संख्या 51/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR