Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

पीवीयूएनएल का 11वां स्थापना दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 245 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • @Ramgarh Live, पतरातू (रामगढ़) : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने बुधवार को अपने 11वें स्थापना दिवस का आयोजन हर्ष और उत्साह के साथ किया।
  • समारोह की शुरुआत मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गान गूंज उठा और परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।
  • अपने संबोधन में श्री सहगल ने बीते वर्ष की उपलब्धियों और प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ट्रायल ऑपरेशन को जल्द पूरा करने की दिशा में कार्य तेजी से जारी है।

PVUNL_15 Oct 1

@Ramgarh Live, पतरातू (रामगढ़) : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने बुधवार को अपने 11वें स्थापना दिवस का आयोजन हर्ष और उत्साह के साथ किया। समारोह की शुरुआत मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गान गूंज उठा और परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।

अपने संबोधन में श्री सहगल ने बीते वर्ष की उपलब्धियों और प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ट्रायल ऑपरेशन को जल्द पूरा करने की दिशा में कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि ऐश माउंड निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका समापन किया जाएगा।

PVUNL_15 Oct 2

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

कार्यक्रम में एनटीपीसी के निदेशक (प्रोजेक्ट्स) एवं पीवीयूएनएल के अध्यक्ष के. एस. सुंदरम ने वर्चुअल माध्यम से कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने पीवीयूएनएल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था की निरंतर प्रगति सभी के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम है।

ध्वजारोहण समारोह के उपरांत कॉन्फ्रेंस हॉल में केक काटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद कर्मचारियों को बीते वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रेरक वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई, जिसमें परियोजना के विकास, तकनीकी नवाचार और टीम भावना की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, महाप्रबंधक (टीएस) संगिता दास, सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा आयोजन एकता, उपलब्धि और प्रगति के उत्सव का प्रतीक बना रहा।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR