Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

रामगढ़ में वीएचपी ने महिलाओं को निःशुल्क दिखाई ‘द केरला स्टोरी 2’, लव जिहाद पर जागरूकता का किया आह्वान

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 185 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • यह आयोजन राजीव पिक्चर पैलेस में किया गया, जहां बड़ी संख्या में हिंदू माताएं, बहनें और युवतियां फिल्म देखने पहुंचीं।
  • कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति से जुड़ी महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।
  • आयोजकों ने बताया कि इस फिल्म के प्रदर्शन का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को कथित “लव जिहाद” जैसे मुद्दों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे सतर्क रह सकें।

Ramgarh 11 march 26_1

@Ramgarh live – रामगढ़ : विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ की ओर से बुधवार को महिलाओं और युवतियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत फिल्म The Kerala Story के दूसरे भाग का निःशुल्क प्रदर्शन कराया गया। यह आयोजन राजीव पिक्चर पैलेस में किया गया, जहां बड़ी संख्या में हिंदू माताएं, बहनें और युवतियां फिल्म देखने पहुंचीं।

कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति से जुड़ी महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि इस फिल्म के प्रदर्शन का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को कथित “लव जिहाद” जैसे मुद्दों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे सतर्क रह सकें।

फिल्म देख भावुक हुईं महिलाएं

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं भावुक हो गईं। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि फिल्म में दिखाए गए घटनाक्रम ने उन्हें झकझोर दिया। कुछ महिलाओं ने बताया कि वे पहले इस विषय के बारे में केवल सुनती थीं, लेकिन फिल्म के माध्यम से इसे विस्तार से समझने का अवसर मिला।

जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी : मनोज पोद्दार

कार्यक्रम में मौजूद मनोज पोद्दार ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से समय-समय पर युवतियों को आत्मरक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

षड्यंत्र के खिलाफ जागरूकता अभियान : छोटू वर्मा

इस मौके पर छोटू वर्मा ने कहा कि संगठन समाज में जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है। उनका कहना था कि युवतियों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी प्रकार के प्रलोभन या धोखे से बचना चाहिए।

बेटियों को संस्कार देना जरूरी : अर्चना महतो

मातृशक्ति प्रमुख अर्चना महतो ने कहा कि माता-पिता को अपनी बेटियों को पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर रखना चाहिए तथा उनके साथ संवाद बनाए रखना चाहिए।

समाज को जागरूक करने का प्रयास : अनामिका श्रीवास्तव

दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवतियां किसी भी तरह की ठगी या धोखे का शिकार न हों।

Ramgarh 11 March 26_2

इस अवसर पर तिलक राज मंगलम, संतु भाई माणिक, अतुलेश सिंह, राजेश अग्रवाल, संतोष सिंह, विनय शर्मा, राजेश ठाकुर, गौतम महतो, पंकज कुमार, सुदीप कुमार महतो, मुस्कान शर्मा, गीता देवी, कल्पना कुमारी, अंजलि कुमारी और दिव्या कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR