खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भारतरत्न जेआरडी टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
- भारतरत्न जेआरडी टाटा के 118 वीं जयंती पर टाटा स्टील द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन।
- [caption id="attachment_1646" align="alignleft" width="300"] भारतरत्न जेआरडी टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते महाप्रबंधक[/caption] @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
- टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भारतरत्न जेआरडी टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
- भारतरत्न जेआरडी टाटा के 118 वीं जयंती पर टाटा स्टील द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने भारत रत्न जहांगीर रतनजी दादाभाई (जेआरडी) टाटा की 118वीं जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया ।
इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समारोह का शुभारंभ अनुराग दीक्षित, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील ने मुख्य अतिथि के रूप में की। इस अवसर पर अनुराग दीक्षित ने डिवीज़न के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ भारत रत्न जेआरडी टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
इस मौके पर पर विभिन्न विभागों द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह वेस्ट बोकारो ओपन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित ने किया। तीरंदाजी चैम्पियनशिप के बाद टाटा स्टील फ़ाउंडेशन द्वारा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वहीं होली क्रॉस स्कूल के छात्रों ने विमान मॉडल मेकिंग और ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में कुल 176 छात्रों ने भाग लिया और छात्रों द्वारा वेस्ट (बेकार पदार्थो) से 15 से अधिक विमान मॉडल बनाए। इस उपलक्ष्य पर स्कूली बच्चों को यादगार के तौर पर बीज युक्त पेंसिल और पजल दिये गए।
इस मौके पर स्थानीय डीएवी मैदान में राष्ट्रीय मजदूर कोलियरी यूनियन और टाटा स्टील मैनेजमेंट के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया।
वेस्ट बोकारो ओपन तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2022 के विजेताओं को पी के श्रीवास्तव, चीफ़, सीईपी, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील द्वारा सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को बी वी सुधीर कुमार,चीफ़, सीबी ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

