खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पुरुष श्रीराम के अक्षत कलश का दर्शन पूजन को उमड़ रहे हैं।
- वेस्ट बोकारो के रामेश्वर नगर और माता शीतला मंदिर के प्रांगण में क्रमवार अयोध्या से आए आमंत्रण पत्र और अक्षत कलश की पूजा अर्चना पूरी श्रद्धा से की गई।
- षोडशोपचार के साथ साथ पूजा अर्चना के बाद शंखनाद, घंटे के साथ आरती और जय बजरंगी जय हनुमान, वंदे मातरम जय श्रीराम के जयकारे लग रहे।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : आगामी 22 जनवरी को श्रीराम के जन्मस्थली अयोध्या में भव्य मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा होना है, इससे पूर्व पुरे देश में श्रीरामलला ट्रस्ट अयोध्या द्वारा मंदिरों को आमंत्रण पत्र और अक्षत कलश भेजा गया है। वेस्ट बोकारो कोयलांचल में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सारे मंदिरों में और समाज में उत्सव का माहौल निमित पूजित अक्षत कलश मंदिर मंदिर पहुंच रहा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पुरुष श्रीराम के अक्षत कलश का दर्शन पूजन को उमड़ रहे हैं। वेस्ट बोकारो के रामेश्वर नगर और माता शीतला मंदिर के प्रांगण में क्रमवार अयोध्या से आए आमंत्रण पत्र और अक्षत कलश की पूजा अर्चना पूरी श्रद्धा से की गई। षोडशोपचार के साथ साथ पूजा अर्चना के बाद शंखनाद, घंटे के साथ आरती और जय बजरंगी जय हनुमान, वंदे मातरम जय श्रीराम के जयकारे लग रहे।
वेस्ट बोकारो कोयलांचल के प्रत्येक मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ घाटो खंड के कार्यवाह कुमार कार्तिक, वरिष्ट संघी सुधीर सिंह, भाजपा के घाटो मंडल अध्यक्ष रंधीर सिंह, बारूघुटू पूर्वी की मुखिया विभा देवी, बारूघुटू मध्य मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, दिलीप सिंह,संघ के कार्यकर्ता सह अक्षत वितरण टोली के संयोजक गौरव कुमार परमार,सह संयोजक राजू सिंह, अजीत उदय, विजय बहादुर, पितू चंद्रवंशी, शिवम कुमार, सन्नी कुमार, करण कुमार, शंकर कुमार सुनील कुमार, अनुप कुमार,राहुल पाठक, दिनेश राम, अरुण कुमार गौड़, सिताबी देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, रीना सिन्हा, सरिता पांडे, लक्ष्मी देवी, किरण देवी, शिवगुरु परिवार की महिलाओं सहित श्रद्धालुओं से पुजारी शांतनु तिवारी, आचार्य शंभू कुमार मिश्रा पिंटू पांडेय ने मंत्रोचार के साथ पूजा और आरती के अनुष्ठान कराए। मौके पर संघ के सुधीर कुमार सिंह ने बताया गया कि आगामी 01 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक लोगों के घर-घर जाकर अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण देने और अयोध्या से जो पूजित कलश और अक्षत आया है उसको घर-घर पहुंचाने का दायित्व घाटो खंड की गठित टोली के द्वारा किया जाएगा।

