Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

कार्पोरेट कम्युनिकेशन, सुरक्षा और पर्यावरण विभाग ने छठ घाट में फैले कचरे को किया साफ़

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 99 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • इस ड्राईव में बोकारो नदी छठ घाट से लगभग दो घंटे चले सफाई अभियान में दो क्विंटल से अधिक कचरा का उठाव किया गया।
  • गौरतलब है की रिवर साईट बोकारो नदी में महापर्व छठ को लेकर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन द्वारा छठव्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाट का निर्माण कराया गया था।
  • आज चले सफाई ड्राईव ने लोगों में जागरूकता के साथ - साथ दायित्व का बोध भी कराया की, आप अपने आस पास एक छोटे से प्रयास से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं।

[videopress iEe7HBW1]

  • महापर्व छठ के समापन के बाद छठ घाट पर नदी किनारे फैला था कचरा
  • लगभग ढाई घंटे चले सफाई ड्राईव में दो क्विंटल प्लास्टिक व अन्य कचरे का किया उठाव
  • बोकारो नदी किनारे सुबह छह बजे से लगभग ढाई घंटे पचास से अधिक लोगों ने किया श्रमदान
  • आज चले सफाई ड्राईव ने आम लोगों में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए किया प्रेरित

west bokaro 09 oct. 01@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : टाटा स्टील कार्पोरेट कम्युनिकेशन, सुरक्षा विभाग और पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बोकारो नदी छठ घाट में सफाई अभियान चलाया। क्लिनल्स ड्राइव में शुक्रवार को महापर्व छठ समापन के बाद बोकारो नदी छठ घाट पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक बैग, पटाखा व कई अन्य तरह के अवशेष जो नदी के जल को प्रदूषित कर सकता है उसकी सफाई की गई। west bokaro 09 oct. 02इस ड्राईव में बोकारो नदी छठ घाट से लगभग दो घंटे चले सफाई अभियान में दो क्विंटल से अधिक कचरा का उठाव किया गया। सफाई अभियान में सिंथिया एंथोनी मर्सी, मैनेजर कार्पोरेट कम्युनिकेशन वेस्ट बोकारो डिवीजन, मुकेश कुमार, हेड, पर्यावरण (रा मेटेरियलस), अनुज कुमार, सीनियर एरिया मैनेजर, सिक्युरिटी, गोपाल जोरा, असिस्टेंट मैनेजर, सिक्युरिटी सहित एसआईएस के चालीस सुरक्षाकर्मी शामिल थे। west bokaro 09 oct. 03गौरतलब है की रिवर साईट बोकारो नदी में महापर्व छठ को लेकर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन द्वारा छठव्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाट का निर्माण कराया गया था। जागरूकता की कमी के कारण शुक्रवार को छठ घाट पर आये लोगों द्वारा भारी मात्रा में प्लास्टिक के थैले, पॉलीथिन बैग, पटाखा के अवशेष व उनके डब्बे सहित कई ऐसे वस्तुएं भी थी जो नदी के जल को प्रदूषित करती। west bokaro 09 oct. 04आज चले सफाई ड्राईव ने लोगों में जागरूकता के साथ – साथ दायित्व का बोध भी कराया की, आप अपने आस पास एक छोटे से प्रयास से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो के कार्पोरेट कम्युनिकेशन, सुरक्षा और पर्यावरण विभाग के अधिकारीयों द्वारा आज किये गए सफाई अभियान ने आम जनमानस को प्रेरित किया है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR