खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - रामगढ़ (झारखंड) समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिला गंगा समिति की बैठक उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
- मौके पर जिला योजना पदाधिकारी नमामि गंगे योजना के द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत जुलाई माह में आयोजित किये जाने वाले गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
- साथ ही उन्होंने जिला एवं प्रखंड कार्यालयों, सीसीएल, टिस्को, जिंदल आदि संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए वृक्षारोपण सप्ताह मनाने का निर्देश दिया।
@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड) समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिला गंगा समिति की बैठक उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो ने सर्वप्रथम जिला गंगा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी जिला योजना पदाधिकारी नमामि गंगे योजना चंदन कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों से ली। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी नमामि गंगे योजना के द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत जुलाई माह में आयोजित किये जाने वाले गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने नमामि गंगे योजना के उद्देश्य के प्रति जागरूक करने हेतु समिति के सदस्यों को जुलाई माह में एक सप्ताह का चयन कर वृक्षारोपण सप्ताह के रूप में मनाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिला एवं प्रखंड कार्यालयों, सीसीएल, टिस्को, जिंदल आदि संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए वृक्षारोपण सप्ताह मनाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के सभी सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों में वृक्षारोपण सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण करते हुए एक गंगा मित्र का चयन करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

