खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - केदला - रामगढ़ जिला के केदला कोयलांचल के भेलगढ़ा में रामगढ़ मुख्य मार्ग पर पैरालैक्स होंडा के सहयोगी डीलर श्री होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा।
- लिमिटेड के विशेष 3 एस शोरुम बिक्री, सेवा और पुर्जों के भव्य शोरूम का आज शुभारंभ हुआ।
- इसके उपरांत सर्विस सेंटर और पार्ट्स केंद्र का भी उदघाटन फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
@Ramgarh Live – केदला – रामगढ़ जिला के केदला कोयलांचल के भेलगढ़ा में रामगढ़ मुख्य मार्ग पर पैरालैक्स होंडा के सहयोगी डीलर श्री होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा.लिमिटेड के विशेष 3 एस शोरुम बिक्री, सेवा और पुर्जों के भव्य शोरूम का आज शुभारंभ हुआ।
मंगलवार को इस शोरुम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि सह होंडा के झारखंड प्रदेश जोनल मैनेजर सेल्स राजेश चौधरी, विशिष्ट अतिथियों में शामिल होंडा के जोनल मैनेजर सीएस रोबित अग्रवाल, होंडा सेल्स के क्षेत्रीय प्रभारी प्रखर ओझा, क्षेत्रीय प्रभारी सीएस सौरव मिश्रा, होंडा के डीलर सेक्शन हेड हिमांशु जैन एवं शोरुम की संचालिका सविता राजहंस व के के राजहंस ने संयुक्त रुप से फीता काट कर और दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत सर्विस सेंटर और पार्ट्स केंद्र का भी उदघाटन फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस मौके पर संचालिका सविता राजहंस और केके राजहंस के साथ कंपनी के वरीय अधिकारीगण शोरूम का निरीक्षण किया और शोरूम में कार्य करने वाले कर्मचारियों से मिलकर उनसे सवाल जवाब किए।
इस मौके पर शोरूम की संचालिका सविता राजहसं ने कहा कि इस क्षेत्र में होंडा शोरुम और सर्विस सेंटर के खुल जाने से 30 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी। शोरूम में होंडा की सभी मॉडल की गाड़ी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है साथ हीं लोन की सुविधा भी है । उन्होंने कहा कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य अपने कस्टमर को संतुष्ट करना होगा।
इस अवसर पर टीटी संघ के जिला सचिव राकेश कुमार मिश्रा, मुखिया अनिल चंद्रवंशी, अनिल कुमार सिंह, संजय मंडल, रीना मंडल, दीपक कुमार, रंजीत कुमार , मनोज कुमार , रामजी गोप , कार्तिक कुमार , रबिन्द्र कुमार , दिनेश कुमार सहित शोरुम के मैनेजर राजेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, सूरज श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।

