खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - पतरातू (झारखंड)- रामगढ़ जिला के पतरातू थाना क्षेत्र के हफूवा गांव के चरका पत्थर टोंगरी निवासी मुन्ना भुइयां हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
- पतरातू एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र चौधरी ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्याकांड में मृतक की पत्नी रेखा देवी और उनके प्रेमी रामकिशुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- रिम्स अस्पताल में मुन्ना भुईयां की फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
@Ramgarh Live – पतरातू (झारखंड)- रामगढ़ जिला के पतरातू थाना क्षेत्र के हफूवा गांव के चरका पत्थर टोंगरी निवासी मुन्ना भुइयां हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है ।
पतरातू एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र चौधरी ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्याकांड में मृतक की पत्नी रेखा देवी और उनके प्रेमी रामकिशुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया कि बीते 21 अप्रैल को हफूवा में मुन्ना भुईयां पर नकाबपोश द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल मुन्ना भुईयां को पतरातू सीएचसी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
रिम्स अस्पताल में मुन्ना भुईयां की फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया । अनुसंधान एवं जांच के क्रम में मृतक मुन्ना भुईयां की पत्नी रेखा देवी और रामकिशुन भोक्ता से अवैध संबंध की बात सामने आई।
पुलिस ने छापेमारी कर बटुका गांव निवासी रामकिशुन भोक्ता और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया । रामकिशुन के पास हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया । छापामारी टीम में भुरकुंडा ओपी प्रभारी अजीत भारती , पतरातू थाना प्रभारी शशि प्रकाश सहित पतरातू थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे ।

