खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- be/MqJZXeD2ncE @Ramgarh Live - कुज्जू (रामगढ़)।
- भारतीय राजनीति के वर्तमान परिदृश्य में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे कोई दूरदर्शी नेता नहीं है।
- उनकी साफ - सुथरी और बेदाग छवि नेताओं की अलग पंक्ति में खड़ा करती है।

@Ramgarh Live – कुज्जू (रामगढ़)। भारतीय राजनीति के वर्तमान परिदृश्य में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे कोई दूरदर्शी नेता नहीं है। उनकी साफ – सुथरी और बेदाग छवि नेताओं की अलग पंक्ति में खड़ा करती है। उक्त बातें भारत सरकार के कोयला व खान मंत्रालय सलाहकार समिति सदस्य सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कही। वे कुजू ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित झारखंड कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि कोयला उद्योग में प्रबंधन द्वारानियमों की अनदेखी करना व निजी लाभ के चक्कर में नेताओं के हस्तक्षेप के कारण रैयत विस्थापित आंदोलन के रास्ते पर जाने को विवश हैं। हम राज्यसभा में मुद्दा उठाने के बजाय स्थल पर ही आंदोलन करने में विश्वास करते हैं।
उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग में बैठे कुछेक अधिकारी और नेतागण बड़े व्यापारियों के मार्फत अपना गोटी लाल करने के चक्कर में उद्योग को ही दीमक की तरह चाट गए हैं। सांसद खीरू महतो ने कहा कि कोयला व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वे शीघ्र ही सीसीएल सीएमडी और आवश्यकता पड़ने पर कोल इंडिया चेयरमैन से मिलेंगे। साथ ही बड़े कोयला कारोबारियों के लाभ के लिए छोटे व्यापारियों, रैयतों विस्थापितों के हक को छीनने पर रोक लगाने की मांग करेंगे।
सांसद खीरु महतो ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने झारखंड के लोगों का मान बढ़ाने का काम किया है । उन्होंने एक कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजने का काम किया है यह छोटी बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में बहुत तेजी से संगठन का विस्तार हो रहा है,लोग जनता दल यूनाइटेड से जुड़ रहे हैं।
नागरिक अभिनंदन समारोह को जदयू के रामगढ़ जिलाध्यक्ष राजू महतो,विधानसभा प्रभारी दुष्यंत पटेल सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
इससे पूर्व सांसद खीरू महतो का झारखंड कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष काशीनाथ महतो के नेतृत्व में सचिव राजेश प्रसाद, हरेंद्र सिंह, मनोज राय, धनंजय सिंह, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार अगरिया, संजय मोदी, आलोक पांडेय, तापेश्वर महतो, नेमन यादव आदि ने फूलमाला पहनाकर, बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर भूदेव महतो,बालेश्वर तुरी,रामचरित्र राम सहित कई लोग मौजूद थे।

