खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- जानकारी के अनुसार कटमदाग ओपी क्षेत्र के कांड संख्या 75/16 में आईपीसी की धारा 385/387 एवं 17 सीएल एक्ट में अनिल गंझू पिता स्व।
- देवकी गंझू,साकिन-बिरहु,थाना-सिमरिया प्राथमिक अभियुक्त था।
- गिरफ्तार उग्रवादी 15 अगस्त 2016 को कटकमदाग ओपी क्षेत्र में घटित कांड में प्राथमिक अभियुक्त था।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो(रामगढ़): वेस्ट बोकारो पुलिस और हज़ारीबाग़ पुलिस के संयुक्त छापेमारी में शनिवार को ओपी क्षेत्र के बंजी गंझू टोला से एक टीपीसी उग्रवादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार कटमदाग ओपी क्षेत्र के कांड संख्या 75/16 में आईपीसी की धारा 385/387 एवं 17 सीएल एक्ट में अनिल गंझू पिता स्व.देवकी गंझू,साकिन-बिरहु,थाना-सिमरिया प्राथमिक अभियुक्त था। सअनि वेस्ट बोकारो ओपी राजेश रॉय ने बताया कि ओपी प्रभारी के निर्देशानुसार हज़ारीबाग़ जिला के कटमदाग ओपी से आये एसआई अजित कुमार और पुलिस बल के साथ बंजी गंझू टोला में छापेमारी कर 2016 से फरार टीपीसी के उग्रवादी को गिरफ्तार कर हज़ारीबाग़ पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार उग्रवादी 15 अगस्त 2016 को कटकमदाग ओपी क्षेत्र में घटित कांड में प्राथमिक अभियुक्त था।

