खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- कोयलांचल के विभिन्न हिस्सों में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी।
- उलमाओं और विभिन्न मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने-अपने तकरीर में दीन और इस्लाम की बातें बताई।
- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
- कोयलांचल के विभिन्न हिस्सों में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी।
- उलमाओं और विभिन्न मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने-अपने तकरीर में दीन और इस्लाम की बातें बताई।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर रविवार को कोयलांचल के विभिन्न मदरसों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
इस मौके जामा मस्जिद, ड्राइवरहाट मदरसा, नूरी मस्जिद, हाउसिंग मदरसा, भेलगढ़ा मदरसा और दाउद नगर मदरसा से जुलूस निकाला गया। राजेन्द्र नगर और घाटोटांड में जगह जगह नाथ खानी का आयोजन किया गया। जहां पर उलमाओं और विभिन्न मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने-अपने तकरीर में दीन और इस्लाम की बातें बताई।
इस मौके पर कई जगह मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। मिलाद शरीफ की शुरुआत पाक कुरान की तिलावत से की गई। साथ ही एक से बढ़कर एक नातिया रसूल और तकरीर पेश किए गए। मौके पर फतेहा खानी की गई और तबर्रुक का वितरण किया गया। इसके अलावा बेहतर नात और तकरीर पेश करने वाले बच्चों को नजराना दिया गया।
मौके पर मो. शमीम अख्तर, अहमद हुसैन, सोहेल खान, तुफैल अहमद, मुस्तफा खान, नैमुल हक, मो. एकरामुल हक, मो. गुलाम पीर, मो. शब्बीर अहमद, मो. शेख बेलाल, मो. मुबारक हुसैन, सदस्य मो. साजिद, मो. माज़, मो. शादाब अख्तर, मो. मुमताज सहित सैकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल थे।

