खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - पतरातू (रामगढ़) : पालू पिपरी टोला निवासी महेश महतो 31 वर्ष पिता सुरेश महतो की मौत सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में हो गई।
- जानकारी के अनुसार महेश महतो अपने पल्सर बाइक (जेएच24जी 0412) से पालू पंचायत के महुआ धाम में लगा मकर संक्रांति मेला से लौट रहा था।
- इसी दौरान तेज रफ्तार एलपी ट्रक की चपेट में आ गया।
@Ramgarh Live – पतरातू (रामगढ़) : पालू पिपरी टोला निवासी महेश महतो 31 वर्ष पिता सुरेश महतो की मौत सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में हो गई। जानकारी के अनुसार महेश महतो अपने पल्सर बाइक (जेएच24जी 0412) से पालू पंचायत के महुआ धाम में लगा मकर संक्रांति मेला से लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एलपी ट्रक की चपेट में आ गया। इसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ दूरी पर जाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पतरातू खलारी सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पतरातू थाना पुलिस की टीम जाम हटाने में जुट गई।

