खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- झारखंड के रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट क्षेत्र के बदगाँव जंगल से बुधवार को पुलिस ने लगभग 60 टन अवैध कोयला बरामद किया है।
- छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय) किशोर कुमार रजक ने बताया कि जिले में किसी भी सूरत में कोयले की तस्करी नहीं चलने दी जाएगी।
- इसी कड़ी में गुप्त सूचना मिली कि कोयला तस्कर बदगाँव जंगल में तस्करी के लिए कोयला का स्टॉक बनाकर रखा है।
@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट क्षेत्र के बदगाँव जंगल से बुधवार को पुलिस ने लगभग 60 टन अवैध कोयला बरामद किया है। छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय) किशोर कुमार रजक ने बताया कि जिले में किसी भी सूरत में कोयले की तस्करी नहीं चलने दी जाएगी । इसी कड़ी में गुप्त सूचना मिली कि कोयला तस्कर बदगाँव जंगल में तस्करी के लिए कोयला का स्टॉक बनाकर रखा है ।
एसडीपीओ ने बताया कि बुधवार को मेरे नेतृत्व में संजय गुप्ता , इंस्पेक्टर , माण्डू थाना, एसआई मुराद हसन , एएसआई सुरेंद्र सोय , वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट सहित पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने बदगाँव जंगल में छापेमारी किया । जंगल के मध्य एक जगह पर तस्करों द्वारा अवैध कोयले स्टॉक यार्ड बनाया गया था । अवैध कोयले के भंडार में लगभग 60 टन कोयला बरामद किया गया जो नजदीक जंगल में कोयले का अवैध खनन कर जमा किया गया था ।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों से जब अवैध कोयले की बाबत पूछा गया तो उन्होंने दीपक और संजू नाम का दो कोयला तस्कर का नाम बताया । उन्होंने बताया कि स्थानीय थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। बरामद कोयले को सीसीएल की सारूबेडा कोलियरी के सुपुर्द किया गया है । उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में और भी स्थिति स्पष्ट होगी ।

