खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- मशाल जुलूस को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की @RamgarhLive - केदला (रामगढ़)।
- इसके अलावा बेरोजगारों के वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था भी कंपनी करेगी।
- सीसीएल से इसे लेकर कई दौर की बातचीत हुई लेकिन विस्थापित रैयतों को आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला।
मशाल जुलूस को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की
@RamgarhLive – केदला (रामगढ़) । रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीसीएल से विस्थापित हुए ग्रामीणों की एक बैठक पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाईटेड खीरु महतो के केदला बस्ती स्थित आवास पर कोविड़ प्रोटोकॉल पालन करते हुए संपन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जदयू खीरु महतो ने कहा कि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड हज़ारीबाग़ प्रक्षेत्र के केदला उत्खनन परियोजना , केदला भूगर्भ परियोजना और झारखंड उत्खनन परियोजना विस्तारीकरण के लिए सैंकड़ों एकड़ भूमि को रैयतों से सीसीएल ने यह कहकर लिया कि जमीन के बदले नौकरी और मुआवज़ा का भुगतान किया जाएगा । इसके अलावा बेरोजगारों के वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था भी कंपनी करेगी । सीसीएल से इसे लेकर कई दौर की बातचीत हुई लेकिन विस्थापित रैयतों को आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला । इसे लेकर 25 दिसंबर 21 को केदला उत्खनन परियोजना में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से 11 सूत्री मांग पत्र और 30 दिसंबर 21 को झारखंड उत्खनन परियोजना में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सात सूत्री मांग पत्र सौंपकर 15 जनवरी तक कदम उठाने को कहा था । लेकिन सीसीएल प्रबंधन विस्थापित रैयतों को हल्के में ले रहा है ।
आगे श्री महतो ने कहा कि सीसीएल की गलतफहमी दूर हो जाएगी जब 17 जनवरी से विस्थापित रैयत अपने हक़ और अधिकार की मांग को लेकर कोयले का उत्पादन और खनन के साथ हीं केदला और झारखंड उत्खनन परियोजना का संपूर्ण चक्का जाम करेंगे।
सीसीएल से विस्थापित हुए कई गाँव के विस्थापित रैयतों को पूर्व विधायक ने कहा कि बंद के पूर्व संध्या पर सभी गाँव से विस्थापित कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाल कर अपने क्षेत्र के परियोजना पदाधिकारी कार्यालय तक जाएंगे।
आज हुई समीक्षा बैठक में सुरेश महतो,पचमों,जगलाल सिंह,शंकर प्रसाद,रामचंद्र राम,केदला नगर , हरिहर महतो,गोसी,नरेश महतो,गोसी,सुरेश राम लईयो,रूपचंद कुमार रहावन, सुखदेव महतो, गोसी, शकील अंसारी,लईयो,रमेश राम,ईचाकडीह, किसुन महतो, केदला बस्ती, बासुदेव महतो, केदला बस्ती,मुकेश कुमार,लईयो,भूदेव महतो,केदला बस्ती,प्रमोद करमाली, केदला बस्ती,बालेश्वर कुमार तुरी,केदला बस्ती,किशोर कुमार रवि,पचमों,विजय महतो,लईयो,महेश रजवार,ईचाकडीह, फलेंद्र कुमार महतो,प्रवीण महतो,पचमों,सुरेंद्र तुरी,केदला,रेवालाल महतो,पचमों,बिगलाल महतो,पचमों,नोखेलाल ठाकुर,रहावन, पप्पू कुमार गुप्ता,ईचाकडीह, बिनोद रजवार,ईचाकडीह, नेपाल रजवार,तितरमरवा,राजेश रजवार,ईचाकडीह, जलेश्वर महतो,गोसी,इंद्रनाथ महतो,गोसी,मुकुंदजय कुमार,केदला बस्ती, परमेश्वर महतो,पचमों,शंकर महतो,लईयो,प्रदीप मांझी,झुमरा,श्रवण कुमार महतो,झुमरा पहाड़,मनोज कुमार महतो,पचमों,जितेंद्र तुरी,केदला,कृष्णा कुमार महतो,केदला,बालेश्वर महतो,केदला,लोकनाथ महतो,केदला,नारायण महतो,लईयो,विजय सिंह,लईयो,सहदेव महतो,पचमों, बाबूलाल महतो,लईयो,लालदेव महतो,पचमों,जानकी रजवार,ईचाकडीह, रमेश कुमार महतो, नावाडीह,बुधन प्रजापति, जटैया टांड,मनोज रजवार, पन्ना टांड,मोहन महतो,केदला बस्ती,हरिचरण प्रसाद सिन्हा, पचमों,लोविंद महतो,पचमों,चितरंजन महतो,लईयो सहित दर्जनों विस्थापित रैयत ग्रामीण मौजूद थे ।

