Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

भांजी की डोली उठाने आये मामा की उठी अर्थी, स्वजनों ने छह घंटे तक किया सड़क जाम

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 297 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • घटना के बाद स्वजनों ने मुआवजा और न्याय की मांग को लेकर लइयो - चोपड़ा मोड़ सड़क मार्ग को शव रखकर जाम कर दिया।
  • सड़क जाम करने के बाद कई कोयला लदी गाड़ियां व सवारी वाहन लगभग छह घंटे फंसी रही।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ सदर अस्पताल भेज दिया और हाइवा को जब्त कर ओपी ले आई।
  • मृतक संतोष चौहान अपनी भांजी के विवाह समारोह में शामिल होने औरंगाबाद से आया था
  • हाइवा संख्या – JH 13 E – 7889 से दबकर हुई संतोष की मौत
  • विवाह का माहौल क्षणभर में मातम में बदला, हाइवा मालिक द्वारा 25 हजार रूपये आर्थिक सहायता का दिया भरोसा
12 July West Bokaro 01
मृतक के स्वजनों को समझाकर सड़क से शव उठवाती पुलिस

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ) : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के केदला तीन नंबर में शुक्रवार की सुबह हाइवा की चपेट में आकर एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों ने मुआवजा और न्याय की मांग को लेकर लइयो – चोपड़ा मोड़ सड़क मार्ग को शव रखकर जाम कर दिया। सड़क जाम करने के बाद कई कोयला लदी गाड़ियां व सवारी वाहन लगभग छह घंटे फंसी रही। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मांडू सुरेश लिंडा, ओपी प्रभारी सदानंद कुमार, जदयू प्रदेश महासचिव राजू महतो, मुखिया इचाकडीह रमेश रजवार, मुखिया केदला उत्तरी गिरधारी महतो, मुखिया लइयो उत्तरी मदन महतो, मुखिया प्रतिनिधि लइयो दक्षिणी किशोर रजवार, मजदुर यूनियन के नेता सुनील मिश्रा, जदयू नेता सुखदेव महतो, विपिन शर्मा के पहल पर वाहन मालिक द्वारा आर्थिक सहायता देने के बाद स्वजन शव को अंतःपरीक्षण के लिए उठने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ सदर अस्पताल भेज दिया और हाइवा को जब्त कर ओपी ले आई। घटना के संबंध में बताया जाता है की वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के केदला तीन नंबर निवासी कृष्णा चौहान की बेटी लक्ष्मी कुमारी का शुक्रवार को धनबाद स्थित लिलौरी धाम में विवाह था। अपने भांजी के विवाह समारोह में शामिल होने औरंगाबाद के हरनाही से संतोष चौहान पिता चंद्रदीप चौहान सपरिवार पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह संतोष चौहान एक सवारी गाडी में विवाह और लग्न का सामान रस्सी से बांध रहे थे। खींचने के दौरान अचानक वह रस्सी टूट गया, और संतोष चौहान सड़क पर गिर गया। उसी दौरान चोपड़ा मोड़ की तरफ से झारखंड परियोजना जा रही हाइवा के नीचे वह आ गया और मौके पर हीं उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से स्वजनों के चीत्कार से विवाह का माहौल मातम में बदल गया। आक्रोशित स्वजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क मार्ग जाम कर दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद वाहन मालिक द्वारा 25 हजार सहायता राशि, सरकार द्वारा आकस्मिक दुर्घटना में मौत की राशि और इन्शुरेंस की राशि का भुगतान कराये जाने के आश्वाशन के बाद स्वजन शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR