Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

टूटी झरना प्राचीन शिवमंदिर : जहाँ शिवलिङ्ग का स्वयं अभिषेक करती है माँ गंगा

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 106 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • अंग्रेजों ने रेलवे लाईन बिछाने के दौरान खोजी थी मंदिर।
  • रहस्य बनी हुई शिवलिंग पर गिरती जलधारा।
  • चापाकल से भी स्वतः गिरते रहता है पानी।
  • अंग्रेजों ने रेलवे लाईन बिछाने के दौरान खोजी थी मंदिर।
  • रहस्य बनी हुई शिवलिंग पर गिरती जलधारा।
  • चापाकल से भी स्वतः गिरते रहता है पानी।
  • शिवलिङ्ग दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु।

Tutijharna shiv temple@Ramgarh Live – भारत विविधताओं से भरा देश है यहाँ चमत्कार होना और दिखना आम बात है। हम आपको ऐसे हीं चमत्कार की बात बता रहे हैं। झारखंड के रामगढ जिले में एक ऐसा प्राचीन शिवमंदिर है जिसकी ख्याति पूरे भारत में है। भगवान भोले शंकर के अनेको प्रसिद्ध मंदिर है, लेकिन रामगढ़ से आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित टूटी झरना मंदिर का रहस्य ही निराला है. इस मंदिर के गर्भगृह में अवस्थित शिवलिङ्ग के ऊपर सालों भर निर्मल जल की अविरल धारा अभिषेक करती है। मान्यता है कि शिवलिंग पर जलाभिषेक कोई और नहीं बल्कि मां गंगा स्वयं करती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां जलाभिषेक सालों भर चौबीस घंटे होते रहता है। जानकार बताते हैं कि इस जगह का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है. श्रद्धालु एक अटूट आस्था के साथ मंदिर में पूजन करने पहुंचते हैं और उनकी मान्यता है कि यहां पर मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है।

अंग्रेजों ने रेलवे लाईन बिछाने के दौरान खोजी थी मंदिर

Tutijharna shiv templeइस प्राचीन शिव मंदिर को लोग टूटी झरना के नाम से जानते हैं, मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब 1925 में अंग्रेज इस इलाके से रेलवे लाइन बिछाने का काम कर रहे थे। उस दौरान जल की खोज में खुदाई के दौरान गुंबदनुमा आकृति दिखाई पड़ी। अंग्रेजों ने इस बात को जानने के लिए पूरी खुदाई करायी और अंत में मंदिर पूरी तरह से नजर आया। मंदिर के अंदर शिवलिंग और उसके ठीक ऊपर स्वत: जल गिरता हुआ दिखाई दिया। इस खबर के बाद आसपास गाँव के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और पूजा पाठ किया जाने लगा।

रहस्य बनी हुई शिवलिंग पर गिरती जलधारा

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

Tutijharna shiv temple
टूटी झरना प्राचीन शिव मंदिर में अनवरत गिरता जल की धारा

श्रद्धालुओं और लोगों के बीच यह कौतुहल का विषय है कि आखिर यह जल अपने आप कहाँ से आ रहा है। वैज्ञानिकों ने भी इसे जानने का बहुत प्रयास किया पर वे असफल रहे। शिवलिंग पर लगातार गिरती अविरल धारा आज भी लोगों के बीच रहस्य बना हुआ है।

 

जिला प्रशासन कर रहा है मंदिर का विकास

Tutijharna shiv templeजिला प्रशासन ने मंदिर के विकास की कवायद शुरू कर दी है। हाल के दिनों जिला प्रशासन ने डीएमएफटी फंड से पहले फेज में करीब 2.32 ( दो करोड़ बत्तीस लाख ) की लागत से विवाह भवन, महिला व पुरुषों के लिए शौचालय ,मार्केट , कैफटरिया समेत अन्य भवन का निर्माण कराया है।

चापाकल से भी स्वतः गिरते रहता है पानी

Tutijharna shiv templeटूटी झरना मंदिर के करीब 50 मीटर की दूरी पर एक चापाकल लगा है। यह भी चमत्कारी है। यहां लोगों को पानी के लिए चापाकल चलाना नहीं पड़ता। चापाकल से हमेशा स्वतः पानी गिरते रहता है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना से पहले इसी चापाकल पर स्नान करते हैं। मंदिर के पास से ही एक बरसाती नदी गुजरती है जिसमे पानी नहीं के बराबर रहता है। यह नदी गर्मी के दिनों में पूरी तरह सूख जाती है, बावजूद इसके भीषण गर्मी में भी इस हैंडपंप से चौबीसों घंटे स्वतः पानी गिरते रहता है।

शिवलिङ्ग दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु

टूटी झरना मंदिर में सालों भर श्रद्धालु दूर-दराज से पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि जो कोई टूटी झरना मंदिर दर्शन के लिए आता है, उसकी मन्नत पूरी हो जाती है। भक्त शिवलिंग पर गिरते अविरल जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं और इसे अपने घर भी ले जाते हैं। यहां शादी-विवाह के लिए वर – वधु दूर दराज से आते हैं और मंदिर प्रक्षेत्र में सात फेरे लेकर दांपत्य सूत्र में बंधते हैं।

टूटी झरना मंदिर तक ऐसे पहुंच सकते हैं व पर्यटक

Tutijharna shiv templeटूटी झरना मंदिर तक पहुंचने के लिए रेल और सड़क दोनों मार्ग से पहुँच सकते हैं। अगर आप रेलमार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे नजदीक रांची रोड रेलवे स्टेशन है जो मंदिर से महज छह किलोमीटर है। आप रामगढ स्टेशन और बरकाकाना जंक्शन पर भी उतर सकते हैं जहाँ से मंदिर तक भाड़े का वाहन मिलेगा। हालाँकि आप राष्ट्रीय राज्य्मार्ग 33 पटना – राँची मार्ग से आ सकते हैं , आप पटना की ओर से आ रहे हैं तो नयामोड़ कुज्जू से होते हुए सांडी भरेचनगर मुख्यमार्ग पर आकर तोरणद्वार होकर मंदिर तक पहुंचना काफी सुलभ है। वहीं फोरलेन से भी हुंचने का मार्ग बनाया गया है। फिलहाल टूटी झरना में किसी प्रकार का होटल या रेस्टोरेट नहीं है। ऐसी स्थिति में पर्यटकों को मंदिर से करीब चार से पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित कुजू और रांची रोड होटल व रेस्टोरेंट में जाकर ठहरना पड़ता है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR