खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- जिससे छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
- जबकि उसके भाई ने भाग कर किसी तरह जान बचाई।
- पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेसागड़ा में फोरलेन के किनारे स्कूल जाने के लिए खड़ा छात्र मनीष मेहता को वाहन ने अपने चपेट में ले लिया।
@Ramgarh Live – मांडू– रामगढ़ जिला के मांडू थाना क्षेत्र के हेसागड़ा में गुरुवार की सुबह रांची – हजारीबाग फोरलेन पर एक असंतुलित आलू लदा ट्रक ने स्कूल जाने के लिए खड़े एक छात्र को अपने चपेट में ले लिया। जिससे छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि उसके भाई ने भाग कर किसी तरह जान बचाई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेसागड़ा में फोरलेन के किनारे स्कूल जाने के लिए खड़ा छात्र मनीष मेहता को वाहन ने अपने चपेट में ले लिया।जबकि साथ में खड़ा भाई संदीप मेहता भागकर जान बचाया। अनियंत्रित आलू लदा ट्रक बच्चे को चपेट में लेते हुए पलट गया।
इधर फोरलेन पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से परेशान लोगों ने दुर्घटना के बाद सड़क को जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे माण्डू इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और थाना प्रभारी मणिदीप सिंह ने मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया , जिसके बाद सड़क का आवागमन शुरू हुआ ।

