खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस उपलब्धि पर कोल इंडिया के स्टार गौतम सिंह बम,राजीव रंजन सिंह, मो।
- कमरूद्दीन, शशि पांडेय,गोपाल राम, संजय रजवार,रवि पांडे, सहित सभी जिला खेल संघों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।
- खास बात यह है कि भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, एवं लवली चौबे झारखंड राज्य की है।
- झारखंड की महिला खिलाडियों ने राज्य का बढ़ाया मान – राकेश मिश्रा
- टीम में शामिल रूपा रानी तिर्की एवं लवली चौबे ने झारखंड को गौरवान्वित किया – दिनेश कुमार
- स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की रामगढ़ की जिला खेल पदाधिकारी के पद पर हैं कार्यरत।
@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड)।बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम के लॉन बॉल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर रामगढ़ जिला टेबल टेनिस संघ, रामगढ़ जिला तलवारबाज़ी संघ एवं रामगढ़ जिला हैंडबॉल संघ ने पूरी टीम को बधाई दी है ।
झारखंड राज्य टी टी संघ के संयुक्त सचिव सह रामगढ़ जिला सचिव राकेश कुमार मिश्रा,
जिला टी टी संघ के वरीय उपाध्यक्ष सह प्राचार्य रजरप्पा डीएवी स्कूल हिमांशु कुमार झा,
रामगढ़ जिला तलवारबाज़ी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार और सह सचिव स्वामीनंदन ने जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की को शुभकामना देते हुए कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलंपिक में भी भारत की बेटियां गोल्ड मैडल से झोली भरेगी।
बधाई देने वालों में अग्रसेन स्कूल के प्रमुख प्रवीन राजगढ़िया एवं चाइल्ड वर्ल्ड स्कूल के प्रमुख गोपाल जाजू , शूटिंग में राष्ट्रीय पदक विजेता कीर्ति गौरव, राज्य टी टी संघ के एसोसिएट सह सचिव सन्नी कुमार सहित कई खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी शामिल हैं।
बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता , इस संबंध में झारखंड राज्य टी टी संघ के संयुक्त सचिव एवं जिला टेबल टेनिस संघ, तलवारबाज़ी संघ एवं हैंडबॉल संघ के महासचिव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लॉन बॉल इवेंट में झारखंड की महिला खिलाड़ियों के बदौलत ही देश को स्वर्ण पदक मिला ,जिसमे झारखंड की बेटियों ने देश एवं प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर कोल इंडिया के स्टार गौतम सिंह बम,राजीव रंजन सिंह, मो. कमरूद्दीन, शशि पांडेय,गोपाल राम, संजय रजवार,रवि पांडे, सहित सभी जिला खेल संघों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी ।
खास बात यह है कि भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, एवं लवली चौबे झारखंड राज्य की है। जिनमें रूपा रानी तिर्की रामगढ़ जिला खेल पदाधिकारी पद पर जिले में कार्यरत है। जबकि लवली चौबे ,जिला पुलिस रांची में आरक्षी पद पर हैं।

