खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- मंगलवार को ओपी परिसर से ओपी प्रभारी पुअनि दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया।
- इस अवसर पर पुअनि रंजीत सिंह, जिप सदस्य भोला तुरी, मुखिया सुरेश महतो उर्फ मदन महतो, राकोमयू शाखा सचिव केओसीपी मंतोष सिंह, मदन तुरी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और संदिग्ध कॉल से बचने की सलाह दी जा रही है।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ) सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस द्वारा विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया। मंगलवार को ओपी परिसर से ओपी प्रभारी पुअनि दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर पुअनि रंजीत सिंह, जिप सदस्य भोला तुरी, मुखिया सुरेश महतो उर्फ मदन महतो, राकोमयू शाखा सचिव केओसीपी मंतोष सिंह, मदन तुरी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ध्वनि विस्तारक यंत्र से किया जा रहा प्रचार
ओपी पुलिस की इस पहल के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और घरों की सुरक्षा को लेकर आम जनता को सतर्क किया जा रहा है। यह प्रचार वाहन ओपी क्षेत्र के ड्राइवर हाट, बाजारटांड़, बंजी, फाकोडीह, परेज, बसंतपुर, केदला, लइयो, झारखंड 15 नंबर कॉलोनी, केदला नगर, सारूबेडा, सोनडीहा, बड़गांव, नावाडीह सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर जाकर लोगों को सुरक्षित और सतर्क रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।
ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव और घर से बाहर जाने से पहले पुलिस को सूचित करने जैसी सतर्कताओं को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और संदिग्ध कॉल से बचने की सलाह दी जा रही है।
यह अभियान स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

