Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

मजदूरों की वर्षों की मांग हुई पूरी , CMPS का बकाया राशि टाटा स्टील भरेगी – महेश प्रसाद

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 188 पाठक • अपडेटेड: 7 May

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष महेश प्रसाद ने किया।
  • क्योंकि हमारे चुनावी एजेंडे को कर्मियों ने महसूस कर समझ कर हम पर अपना भरोसा जताया है।
  • हम उसी विश्वास को पूरा करते अपने एक महत्वपूर्ण एजेंडा 1989 से लेकर 1998 तक लंबित कैजुअल कर्मियों को पेंशन मामले को प्रबंधन से लड़कर हासिल किया है।

मजदूरों की वर्षों की मांग हुई पूरी , CMPS का बकाया राशि टाटा स्टील भरेगी – महेश प्रसाद

बुढ़ापे का सहारा होती है पेंशन – पी ० के ० सिंह

चुनावी एजेंडा का पहला मांग हुआ पूरा , आगे की लड़ाई जारी – प्रदीप कुमार मिश्रा

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) एशिया की प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनी टाटा स्टील ने वेस्ट बोकारो डिवीजन और झरिया डिवीजन के वैसे कर्मचारियों को तोहफा दिया है , जिनका पेंशन का मामला लंबित था। RCMU West Bokaro Divisionशुक्रवार की शाम को टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के स्थानीय राष्ट्रीय कोलियरी मजदुर यूनियन के कार्यालय में यूनियन के शाखा अध्यक्ष महेश प्रसाद और पीके सिंह ने एक सभा का आयोजन कर कर्मचारियों को टाटा स्टील कंपनी और मजदुर यूनियन के मध्य हुई वार्ता और उसके निर्णय की जानकारी दिया। सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष महेश प्रसाद ने किया।

RCMU West Bokaro Divisionइस अवसर पर अध्यक्ष महेश प्रसाद और सचिव पीके सिंह व उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में वेस्ट बोकारो के कर्मियों ने जिस तरह हमारी टीम को जीत दिलाई है हम उसके आभारी हैं। क्योंकि हमारे चुनावी एजेंडे को कर्मियों ने महसूस कर समझ कर हम पर अपना भरोसा जताया है। हम उसी विश्वास को पूरा करते अपने एक महत्वपूर्ण एजेंडा 1989 से लेकर 1998 तक लंबित कैजुअल कर्मियों को पेंशन मामले को प्रबंधन से लड़कर हासिल किया है। इस मामले में कुल 235 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इन कर्मियों के लिए टाटा स्टील ने सीएमपीएफ के खाते में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए जमा करेगी। जो कोल माइंस पेंशन स्कीम के तहत पेंशन के हकदार होंगे।

RCMU West Bokaro Divisionनेतादय ने कहा की टाटा वेस्ट बोकारो एवं झरिया के कैजुअल कर्मचारियों का अप्रैल 1989 से मार्च 1998 तक का CMPS (पेंसन) का बकाया अंशदान वेस्ट बोकारो के 235 कर्मचारियों ने कम्पनी को अपने अप्रैल माह के वेतन से अदा किया। तथा अंशदान का ब्याज दोनो डिवीज़न (वेस्ट बोकारो एवं झरिया) का लगभग 5.5 करोड़ था जिसका भुगतान टाटा कम्पनी ने CMPS को किया।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

RCMU West Bokaro Divisionकार्यक्रम को शाखा के सचिव प्रदीप कुमार सिंह , उपाध्यक्ष बबन सिंह , उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण रमेश भरद्वाज और धन्यवाद ज्ञापन मुन्ना विश्वकर्मा ने दिया। मौके पर उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, बबन सिंह, हीरालाल राम, सह-सचिव मोइनुद्दीन, मुन्ना विश्वकर्मा, अमर नाथ, कोषाध्यक्ष राज किशोर गंझू, पूर्व उपाध्यक्ष रमेश भारद्वाज, निर्दोष झा, संतोष मिश्रा, एल० के० दत्ता, वसीम, रामतीर्थ, जे०पी० सिंह, भेखलाल राम, गुलाम पीर हक, धर्मेंद्र सिंह, दीपक ठाकुर, संजय सिंह, समीम, आर०पी० चौधरी, मुकेश चौधरी, राम खेलावन यादव, भोला यादव, सुहेल अहमद, लखन प्रसाद विश्वकर्मा, विजय राजभर, शरण कुमार, राजेश कुमार उमेश केशरी, राकेश कुमार मिश्रा, उमेश कुमार मिश्रा, अभिजीत साहा आदि सैकड़ों मज़दूर उपस्थित थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR