Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

17 वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए रामगढ जिला टीम में 19 एथलीट फीडर सेंटर के

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 203 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • जिसमें भाग लेने वाले खिलाडियों के लिए विगत 23 सितंबर को रजरप्पा प्रोजेक्ट ग्राउंड में रामगढ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के देख रेख में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
  • जिसमें अंडर 14, 16, 18, 20 आयु वर्ग में 73 एथलीट का चयन किया गया है जो चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
  • वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रामगढ जिला टीम में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन फीडर सेंटर के 19 एथलीट भी हिस्सा ले रहे हैं।
  • आगामी पांच से सात अक्टूबर तक देवघर में आयोजित होगा 17 वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप
  • रामगढ जिला से 73 एथलीट विभिन्न स्पर्धा में लेंगे हिस्सा, टाटा स्टील फीडर सेंटर के 19 बच्चे शामिल

29 West Bokaro 01@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : आगामी पांच से सात अक्टूबर तक देवघर के कुमैता स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 17 वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। जिसमें भाग लेने वाले खिलाडियों के लिए विगत 23 सितंबर को रजरप्पा प्रोजेक्ट ग्राउंड में रामगढ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के देख रेख में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें अंडर 14, 16, 18, 20 आयु वर्ग में 73 एथलीट का चयन किया गया है जो चैंपियनशिप में भाग लेंगे। 17 वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रामगढ जिला टीम में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन फीडर सेंटर के 19 एथलीट भी हिस्सा ले रहे हैं। इनके चयन पर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित, चीफ सीईपी राजेश कुमार, हेड एडमिनिस्ट्रेशन रोहित प्रसाद, हेड एसएचएम पंकज कुमार सहित फीडर सेंटर के अमरेश झा, राजीव रंजन सिंह सहित सभी कोच ने शुभकामना दी है। उल्लेखनीय है की टाटा स्टील फीडर सेंटर के कई खिलाडी आज खेल के कई क्षेत्रों में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन परिधीय क्षेत्र के कई बच्चे फीडर सेंटर के सहयोग से बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 17 वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए वेस्ट बोकारो फीडर सेंटर के अंडर 14 आयु वर्ग में सपना यादव 60 मीटर, स्वेता कुमारी 60 मीटर, कार्तिक कुमार 60 मीटर, महविश मुमताज़ ऊंची कूद, अंडर 16 आयु वर्ग में नंदनी कुमारी शाटपुट, निधि उरांव 80 मीटर बाधा दौड़, डोली कुमारी और प्रियंका कुमारी 3000 मीटर वाक, सूरज कुमार और दिव्यांशु कुमार 300 मीटर दौड़, अंकित कुमार 80 मीटर बाधा दौड़, अंडर 18 आयु वर्ग में रोहित कुमार 1500 मीटर दौड़, सुनील कुमार 110 मीटर बाधा दौड़ और रितेश कुमार 400 मीटर बाधा दौड़, अंडर 20 आयु वर्ग में अलका कुमारी 100 मीटर दौड़, सीमा कुमारी शाटपुट और विशाल कुमार ट्रिपल जंप स्पर्धा में भाग लेंगे। रामगढ जिला एथलेटिक्स टीम के कोच मोनू कुमार ने बताया की रामगढ जिला की टीम चार अक्टूबर को 17 वीं झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रामगढ से प्रस्थान करेगी। सभी खिलाडियों को चार अक्टूबर को रिपोर्ट करने को कहा गया है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR