खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- ओपी प्रभारी ने कड़े शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी।
- उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान भड़काऊ नारों और गानों से परहेज करें।
Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने को लेकर मंगलवार को वेस्ट बोकारो ओपी में ओपी प्रभारी बलवंत दुबे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। शांति समिति की बैठक में ओपी प्रभारी बलवंत दुबे ने पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों से कहा कि पूजा पंडालों में अग्निशमन व बाल्टी में बालू भरकर रखें, पंडालों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला व पुरुष के लिए अलग अलग व्यवस्था, पूजा समिति द्वारा वोलेंटियर का फोटो युक्त पहचान पत्र, पंडालों में सीसीटीवी की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करने का निर्देश दिया। ओपी प्रभारी ने कड़े शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान भड़काऊ नारों और गानों से परहेज करें। विसर्जन तय रूट पर हीं निकालें।
बैठक में एसआई सुभाष कांत अकेला, एसआई उदय चौधरी, एएसआई जितेंद्र तैसुम, एएसआई राजेश कुमार राय, शंकर कच्छप, स्पेशल ब्रांच सुधांशु कुमार, टाटा स्टील सुरक्षा विभाग मैनेजर अनुज कुमार, मुखिया नावाडीह संजय प्रसाद, मदन महतो, रमेश रजवार, नागेश्वर प्रसाद, अनिता देवी, दुर्गा पूजा समिति के मुन्ना चौहान, विजय पांडेय, अजय वर्मा, रामचंद्र प्रसाद, अनिल चंद्रवंशी, मंतोष सिंह, मुकेश कुमार सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

