खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- क्यूआरटी ईंट भट्टे में अवैध कोयला डंपिंग की सुचना पर देर रात्रि ओपी क्षेत्र में घूम रही थी।
- क्यूआरटी प्रभारी पुअनि दीपक कुमार पासवान के आवेदन पर वेस्ट बोकारो ओपी में एक नामजद जानकी सहित 50 - 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
- इसी दौरान 50 - 60 की संख्या में लाठी डंडे से लैस लोग इकठ्ठा हो गए और सभी लोग गाली - गलौज करते हुए सरकारी वाहन को तोड़फोड़ करने के लिए उग्र हो गए।
- रविवार की देर रात्रि वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के कलाली मोड़ की घटना
- 50 – 60 की संख्या में आये अज्ञात लोगों ने डीआईजी की क्यूआरटी टीम किया हाथापाई
- सरकारी सूमो गाडी के शीशा तोड़ने का आरोप
- वेस्ट बोकारो ओपी में क्यूआरटी टीम के पुअनि दीपक कुमार पासवान के आवेदन पर एक नामजद सहित 50 से 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : रामगढ जिला के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के कलाली मोड़ में बीती रात डीआईजी उत्तरी छोटानागपुर द्वारा गठित क्यूआरटी पर 50 – 60 की संख्या में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। क्यूआरटी ईंट भट्टे में अवैध कोयला डंपिंग की सुचना पर देर रात्रि ओपी क्षेत्र में घूम रही थी। क्यूआरटी प्रभारी पुअनि दीपक कुमार पासवान के आवेदन पर वेस्ट बोकारो ओपी में एक नामजद जानकी सहित 50 – 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। क्यूआरटी प्रभारी पुअनि दीपक कुमार पासवान ने अपने आवेदन में कहा की डीआईजी को गुप्त सुचना अवैध कोयला डंपिंग एवं ईंट भट्टा में अवैध कोयला डंपिंग होने की सुचना के आधार पर रात्रि करीब एक बजे केदला कलाली मोड़ पक्की सड़क से पांच सौ मीटर बाएं कच्ची सड़क ईंट भट्टा के समीप कोयला लदा ट्रैक्टर जा रहा था, उसे रोककर चालक से पूछताछ किया तो उसने बताया की यह कोयला जानकी महतो ईंट भट्टे का है। इसी दौरान 50 – 60 की संख्या में लाठी डंडे से लैस लोग इकठ्ठा हो गए और सभी लोग गाली – गलौज करते हुए सरकारी वाहन को तोड़फोड़ करने के लिए उग्र हो गए। मेरे साथ ससस्त्र बल के जवान हबलदार अनिल कुमार राम, आरक्षी मनोज कुमार, राधेश्याम यादव, कैलाश साव और सचिदानंद द्वारा लोगों को बताया गया की हमलोग पुलिस हैं। वहीं से वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी से बात कर थाना आने के लिए निकला, जैसे हीं चोपड़ा मोड़ पहुंचा 10 – 12 मोटरसाइकिल पर सवार लोग सरकारी सूमो वाहन संख्या जेएच 11 जे 9787 को रोककर गाली – गलौज करने लगा और गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में विंड स्क्रीन और विंडों स्क्रीन को तोड़ दिया। किसी तरह अपने सहयोगी और सरकारी संपत्ति का बचाब करते हुए निकला, इसी दौरान रास्ते में ओपी प्रभारी मिले उनके साथ ओपी आकर घटना की बाबत प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया।

