खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - रामगढ ( झारखंड ) : कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों द्वारा देश में लाखों एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है, और वहां बड़े - बड़े ओपनकास्ट प्रोजेक्ट खोला गया है।
- इन प्रोजक्टों में 100 - 200 मीटर की गहराई तक खुदाई कर कोयला का उत्खनन किया जाता है।
- जिसके कारण आसपास के गांवों में जलस्तर का लेवल काफी नीचे चला गया है।
@Ramgarh Live – रामगढ ( झारखंड ) : कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों द्वारा देश में लाखों एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है, और वहां बड़े – बड़े ओपनकास्ट प्रोजेक्ट खोला गया है। इन प्रोजक्टों में 100 – 200 मीटर की गहराई तक खुदाई कर कोयला का उत्खनन किया जाता है। जिसके कारण आसपास के गांवों में जलस्तर का लेवल काफी नीचे चला गया है। वहां पानी की भारी किल्लत है। इतर जिन खदानों से कोयला निकाला जा चूका है वहां पानी का भंडार जमा है, और प्रभावित क्षेत्र की आबादी पानी से महरूम। उक्त बातें राज्यसभा सदस्य खीरु महतो ने @Ramgarh Live से कही। श्री महतो ने कहा की इस बाबत हमने 05 फरवरी को राज्यसभा में स्पेशल मेंशन के तहत कोल माइंस एरिया में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग संबंधित मंत्री से किया है। खीरु महतो ने आगे कहा की कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी इकाई द्वारा अधिगृहित भूमि में कोयला खनन करने से कई समस्या उत्पन्न होती है लेकिन स्थानीय स्तर पर उसका समाधान और उपाय नहीं किया जाता है। प्रभावित क्षेत्र के लोग कई तरह के प्रदुषण की चपेट में हैं लेकिन राज्य सरकार यह कहकर की वह संबंधित कंपनी का अधिगृहित क्षेत्र अंतर्गत पड़ता है कार्य नहीं करता और कोल कंपनी भी सुबिधा मुहैया नहीं करा पाती है। श्री महतो ने कहा की हमने कोल इंडिया और भारत सरकार से मांग किया है की जिस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में नल द्वारा जल दिया जाता है, उसी तरह कोयला खान के बंद पड़े खदानों से पेयजल की आपूर्ति भू-विस्थापितों / ग्रामीणों के गांवों में की जाय। कोयला क्षेत्रों में राज्य सरकारें नल द्वारा जल की आपूर्ति नहीं करती है। श्री महतो ने कहा की कोल इंडिया और उनकी अनुषंगी कंपनियों द्वारा कोयला खनन क्षेत्रों में मौलिक और मुलभुत सुबिधायें तक नहीं दी जाती जिससे विस्थापितों में गहरा आक्रोश है यह झारखंड हीं नहीं पुरे देश की यही स्थिति है।

