खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : कोयलांचल में ठंढ का पारा दिन व दिन गिर रहा है जिस कारण कुहासा और कनकनी बढ़ गई है।
- ठंढ को देखते हुए बुधवार को बारूघुटू पूर्वी के पंसस अहमद हुसैन उर्फ़ बुल्लू और पूर्व मुखिया रंधीर सिंह ने सफाई करने वाली महिलाओं को कंबल का वितरण किया।
- पंसस और पूर्व मुखिया ने कहा की उनके पंचायत क्षेत्र में सभी निर्धन और असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया जा रहा है।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : कोयलांचल में ठंढ का पारा दिन व दिन गिर रहा है जिस कारण कुहासा और कनकनी बढ़ गई है। ठंढ को देखते हुए बुधवार को बारूघुटू पूर्वी के पंसस अहमद हुसैन उर्फ़ बुल्लू और पूर्व मुखिया रंधीर सिंह ने सफाई करने वाली महिलाओं को कंबल का वितरण किया। पंसस और पूर्व मुखिया ने कहा की उनके पंचायत क्षेत्र में सभी निर्धन और असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सफाईकर्मियों को कंबल दिया गया। कंबल पाने वालों में बासो देवी ,बसंती देवी ,शारदा देवी ,सुनैना देवी ,बिमला देवी , जिरवा देवी ,कुंसी देवी का नाम शामिल है।
