खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस अवसर पर कक्षा 10वीं तथा 12वीं के छात्र-छात्राओं तथा उनके माताओं को आशीर्वचन हेतु आमंत्रित किया गया।
- उल्लेखनीय है कि डीएवी विद्यालयों में यह परंपरा रही है कि 10वीं तथा 12वीं के छात्र प्री-बोर्ड की परीक्षा के उपरांत आशीर्वचन के लिए आमंत्रित किए जाते हैं।
- तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार झा के नेतृत्व में प्राचार्य ने समस्त परीक्षार्थियों के आशातीत सफलता के लिए हवन करते हुए ईश्वर से उनके सफल होने की कामना की।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ़ ) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटो में सत्र 2022-23 की सीबीएसई वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा दसवीं तथा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय परिसर में आशीर्वचन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं तथा 12वीं के छात्र-छात्राओं तथा उनके माताओं को आशीर्वचन हेतु आमंत्रित किया गया। उल्लेखनीय है कि डीएवी विद्यालयों में यह परंपरा रही है कि 10वीं तथा 12वीं के छात्र प्री-बोर्ड की परीक्षा के उपरांत आशीर्वचन के लिए आमंत्रित किए जाते हैं।

समारोह का आरंभ वैदिक भजन से विद्यालय की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार झा के नेतृत्व में प्राचार्य ने समस्त परीक्षार्थियों के आशातीत सफलता के लिए हवन करते हुए ईश्वर से उनके सफल होने की कामना की। यज्ञ के पश्चात विद्यालय के सुपरवाइजरी हेड अजीत कुमार दुबे ने छात्र छात्राओं को अपने संबोधन में भरसक मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने की कामना की। उसके बाद विद्यालय के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं तथा उनके माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी पूरी क्षमता के साथ परीक्षा की तैयारी करें तथा माताएं घर में बच्चों का विशेष ध्यान रखें ताकि परीक्षा को लेकर उनके मन में कोई तनाव की स्थिति ना बने और बच्चों की सफलता बाधित न हो। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं अभिभावकों तथा समस्त शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए ईश्वर से सबके जीवन में आनंद दिलाने की प्रार्थना की। प्राचार्य के संबोधन के बाद सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की माताओं ने अक्षत तथा पुष्प से सारे परीक्षार्थियों को अपनी आशीर्वचन प्रदान किए। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक भारत कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन खोकन विश्वास के द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे तथा पूरा कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा I

