खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- be/Fm4k6ezwBpk @Ramgarh Live - केदला (रामगढ़) - भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ कोयलांचल में मनाया गया।
- डॉ आंबेडकर के विचारधारा से जुड़े संस्था / विद्यालयों और समाजसेवियों ने जुलूस निकालकर उनके संदेशों को लोगों तक पहुंचाया।
- भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती गुरुवार को केदला भूगर्भ परियोजना में मनाया गया।
@Ramgarh Live – केदला (रामगढ़) – भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ कोयलांचल में मनाया गया । डॉ आंबेडकर के विचारधारा से जुड़े संस्था / विद्यालयों और समाजसेवियों ने जुलूस निकालकर उनके संदेशों को लोगों तक पहुंचाया ।


भारतीय संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती गुरुवार को केदला भूगर्भ परियोजना में मनाया गया। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता बलभद्र दास एवं संचालन प्रभात कुमार ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो एवं विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा (सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र,चरही), ओम प्रकाश ,कमांडेन्ट (सीआरपीएफ 26 बटालियन,रहावन) ने सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खीरु महतो ने कहा कि देशभर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई जा रही है। बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता ,राजनीतिज्ञ , दार्शनिक, अर्थशास्त्री के साथ-साथ इतिहासकार भी थे। उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। डॉ अंबेडकर भारतीय जाति व्यवस्था के कट्टर आलोचक माने जाते थे और उन्हें हाशिए के समुदायों को ऊपर उठाने के लिए कई सुधार लाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने दलितों के लिए राजनीतिक और सामाजिक आजादी पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि नीरज कुमार सिन्हा , महाप्रबंधक , सीसीएल , हज़ारीबाग़ क्षेत्र ने अपने संबोधन में कहा की बाबा साहेब ने कानून, अर्थशास्त्र के साथ-साथ राजनीति विज्ञान में अपनी पढ़ाई के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वो शिक्षा को मुफलिसी से बाहर निकलने को एक शस्त्र मानते थे। उन्होंने दबे – कुचले लोगों के हक़ अधिकार के लिए जीवनपर्यन्त काम करते रहे।

समारोह को विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश ,कमांडेन्ट (सीआरपीएफ 26 बटालियन,रहावन) , जदयू जिलाध्यक्ष , रामगढ ,राजू महतो, आजसू नेता हेमलाल महतो ,मजदुर नेता मदन महतो,राजेश कुमार,आर बी राय,विश्वनाथ महतो, देवनन्दन रजवार,जगदीश रजवार,लखन रजवार,आंनद सागर,कॉमरेड बसंत कुमार,बिनोद प्रसाद केशरी,रमेश राम,बालेश्वर तुरी,हरी कपरदार, कमल नाथ ,सुरेश रविदास, मनोज राम,बलकु राम,सुधीर दास ने भी संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में आसपास गाँव के लोग मौजूद थे।

