खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस अवसर अनुराग दीक्षित, जीएम, वेस्ट बोकारो डिविजन, टाटा स्टील ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
- इस वर्ष के राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2022 का विषय "अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाएं" है।
- राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 14-20 अप्रैल, 2022 तक मनाया जाएगा।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़) – अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के अपने प्रयासों में, टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने नए महाप्रबंधक कार्यालय, क्यूएसईबी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की। इस अवसर अनुराग दीक्षित, जीएम, वेस्ट बोकारो डिविजन, टाटा स्टील ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस वर्ष के राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2022 का विषय “अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाएं” है। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 14-20 अप्रैल, 2022 तक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर अनुराग दीक्षित ने कहा, “सुरक्षा और अग्निशमन सेवा टीम द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का उद्देश्य ना केवल केवल अपने कर्मचारियों, ठेका कर्मियों को जागरूक करना है बल्कि बड़े पैमाने पर समुदाय को भी संवेदनशील बनाना है । टाटा स्टील का वेस्ट बोकारो डिवीजन आस-पास के क्षेत्रों में सभी प्रकार की आग को काबू पाने पर हमेशा सबसे आगे रहा है और हम समुदाय की सेवा करना जारी रखेंगे”।
आज सुबह राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और इसके बाद फायर टेंडर सह जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान, टाटा डीएवी और होली क्रॉस स्कूल के छात्रों के लिए मॉक ड्रिल का कार्यक्रम किया जाएगा , साथ ही कोल बेनिफिशिएशन, क्यूएबी, क्यूएसईबी और जेआरडी टाटा प्रशिक्षण केंद्र में मॉक ड्रिल की जाएगी ।
इस कार्यक्रम का आयोजन सुरक्षा विभाग द्वारा गिरीश शर्मा, हेड, सेक्यूरिटी, वेस्ट बोकारो डिविजन, टाटा स्टील की देखरेख में किया गया था।
इस अवसर पर महेश प्रसाद, अध्यक्ष, पी के सिंह,सचिव,आरसीएमएस, वेस्ट बोकारो, टाटा स्टील के अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

