खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - चैनपुर (रामगढ़) : भुइयां उत्थान समिति द्वारा शुक्रवार को मां शबरी जयंती सह होली मिलन समारोह का आयोजन चैनपुर में किया गया।
- सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर लगे मां शबरी के तस्वीर पर समारोह के मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला के पूर्व जिला परिषद सदस्य बुधन राम भुइयां व अन्य अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर किया।
- मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भुइयां उत्थान समिति द्वारा विगत 11 वर्षों से माँ शबरी जयंती समारोह मनाया जा रहा है।
@Ramgarh Live – चैनपुर (रामगढ़) : भुइयां उत्थान समिति द्वारा शुक्रवार को मां शबरी जयंती सह होली मिलन समारोह का आयोजन चैनपुर में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर लगे मां शबरी के तस्वीर पर समारोह के मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला के पूर्व जिला परिषद सदस्य बुधन राम भुइयां व अन्य अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भुइयां उत्थान समिति द्वारा विगत 11 वर्षों से माँ शबरी जयंती समारोह मनाया जा रहा है। आज सुखद संयोग है कि साथ साथ होली मिलन समारोह भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में संगठन बनाकर हीं आगे बढ़ा जा सकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया सारूबेडा पंचायत सुंदरलाल भुइयां ने कहा कि झारखंड में हमारी संख्या के अनुपात में हमारे समाज को भागीदारी नहीं मिल पा रही है। समाज में शिक्षा की कमी है। उन्होंने ने समाज के युवा वर्ग को शिक्षा का अलख जगाने का आह्वान करते हुए कहा कि आपलोगों के कंधों पर हीं समाज की जिम्मेवारी है उसका निर्वहन करें। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाज की युवतियों ने अपना हुनर का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर अतना, बड़कीटांड, सिरका, निमिया टोला, जमुनिया टोला, लाइनपार, मोहन टोला, भदवा सहित आसपास गाँव से आये समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस मौके पर चंदन भुइयां, जगेंद्र भुइयां, अभिषेक भुइयां, दिनेश भुइयां, प्रदीप भुइयां, कदम देवी, बरखा देवी, किरण देवी, संजय भुइयां सहित दर्जनों भुइयां समाज के लोग मौजूद थे।

