खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस वर्ष के राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2023 का विषय "राष्ट्रीय अवसरंचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा में जागरूकता" है।
- टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित ने ध्वज फहराकर व फायर टेंडर सह जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
- फायर टेंडर सह जागरूकता वाहन परिधीय क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।
- इस वर्ष के राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2023 का विषय “राष्ट्रीय अवसरंचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा में जागरूकता” है।
- टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित ने ध्वज फहराकर व फायर टेंडर सह जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
- फायर टेंडर सह जागरूकता वाहन परिधीय क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : “सुरक्षा और अग्निशमन सेवा टीम द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का उद्देश्य ना केवल अपने कर्मचारियों व ठेका कर्मियों को जागरूक करना है बल्कि बड़े पैमाने पर समुदाय को भी संवेदनशील बनाना है। टाटा स्टील का वेस्ट बोकारो डिवीजन आस-पास के क्षेत्रों में सभी प्रकार की आग को काबू पाने पर हमेशा सबसे आगे रहा है और हम समुदाय की सेवा करना जारी रखेंगे”। उक्त बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के शुभारंभ के मौके पर कही। अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के अपने प्रयासों में टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने महाप्रबंधक कार्यालय परिसर से शुक्रवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने पूर्वाह्न राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का ध्वज फहराया और फायर टेंडर सह जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वर्ष के राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2023 का विषय “राष्ट्रीय अवसरंचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा में जागरूकता” है। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 14-20 अप्रैल, 2023 तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर वेस्ट बोकारो डिवीजन के माइनिंग ऑफिस से सेंट्रल साइट, टाउनशिप, 12 नंबर चौक, अपर ऑफिस, टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल, ड्राइवर हट , सीबी क्षेत्र , मुकुंदाबेड़ा कॉलोनी, न्यू वे ब्रिज , हाउसिंग कॉलोनी, सीएमसी, डीएमसी, क्वायरी एसईबी माइंस, पटेल चौक, बैंक मोड़, क्वायरी एसीडी क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान डिविजन के विभिन्न विभागों, स्कूलों, टीएसएफ़ सहित ट्रेनिंग सेंटर में मॉक ड्रिल और अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन सुरक्षा विभाग द्वारा हेड सेक्यूरिटी गिरीश शर्मा के नेतृत्व और सीनियर मैनेजर, सेक्यूरिटी अनुज कुमार की देखरेख में किया गया। मौके पर चीफ़ सीबी, बी वी सुधीर कुमार, चीफ, सीईपी, राजेश कुमार, चीफ़,क्वायरी एसई मृणाल भद्रा, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन, राकोमयू उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा सहित टाटा स्टील के वरीय अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

