Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

झारखंड के भोले-भाले ग्रामीणों को नौकरी का झांसा देकर साइबर अपराधी बड़ी संख्या में खुलवा रहे बैंक में खाता

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 189 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • @Ramgarh Live - रामगढ ( झारखंड ) : भारत डिजिटल क्रांति के एक नए दौर से गुजर रहा है।
  • दुनिया के कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए भारत सरकार ने डिजिटल मनी, डिजिटल पेमेंट सरीखे कई नए प्लेटफॉर्म का चलन आम लोगों की सुविधा के लिए किया है।
  • लेकिन इस बदलते दौर में जब पर्स की जगह ऑनलाइन प्लेटफार्म आया है उसी के साथ ठगी का तरीका भी बदल गया है।

Cyber_fraud@Ramgarh Live – रामगढ ( झारखंड ) : भारत डिजिटल क्रांति के एक नए दौर से गुजर रहा है। दुनिया के कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए भारत सरकार ने डिजिटल मनी, डिजिटल पेमेंट सरीखे कई नए प्लेटफॉर्म का चलन आम लोगों की सुविधा के लिए किया है। लेकिन इस बदलते दौर में जब पर्स की जगह ऑनलाइन प्लेटफार्म आया है उसी के साथ ठगी का तरीका भी बदल गया है। अब जेबकतरा की जगह साइबर क्रिमिनल ने ले लिया है। इन दिनों ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कई तरीकों से प्रलोभन देकर लोगों के खाते से उनकी गाढ़ी कमाई चंद सेकेंड में साइबर अपराधी उड़ा ले रहे हैं। पुलिस इन तक नहीं पहुंच पाए इसलिए साइबर अपराधी शहर और गांव में भोले भाले ग्रामीण मजदूरों को अपने जाल में फंसाकर बैंक में खाता खुलवा रहे हैं और उस खाता का उपयोग पैसे का लेनदेन के लिए किया जा रहा है। साइबर क्रिमिनल किराये का खाता भी उपयोग में लाते है जिसके एवज में खाताधारक को एक तय रकम दिया जाता है।इसके उलट अब साइबर अपराधी भोले – भाले लोगों को फंसाकर इनका उपयोग कर रहे हैं। इनके चंगुल में फंसे लोगों को इस बात का पता जब चलता है जब पुलिस इन तक पहुंचती है। ताजा मामला वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बडग़ांव निवासी विशाल कुमार पासवान के साथ घटी है। पीड़ित विशाल कुमार पासवान ने बताया की वह रांची जिला के पीरी बरियातू में किराया का मकान में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। जहां बीते नवंबर में पार्थ मंडल नाम का एक व्यक्ति आया और बोला की टैबलेट कंपनी जमशेदपुर में नौकरी लगा देंगे, 28 हजार महीना मिलेगा, अभी एकाउंट खोलना पड़ेगा। उसने मेरा आईसीसीआई और मेरी पत्नी का एचडीएफसी में एकाउंट खुलवा दिया और उसका एटीएम अपने पास रख लिया। कुछ दिन बाद मेरे एकाउंट में लाखों रुपया का ट्रांजेक्शन होने लगा डर कर हमने अपना खाता बंद करवा दिया। उसके बाद तुमकुरु पुलिस स्टेशन कर्नाटक से नोटिस आया की आपका खाता क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व है। इसके बाद हमारा पूरा परिवार डरा सहमा है। इसके साथ ही कई अन्य लोग जो खाता खुलवाए थे उन्हें भी दूसरे राज्यों की पुलिस ने नोटिस भेजा है।

15 Jan. West Bokaro 07 Awnish Ranjan Mishr

अवनीश रंजन मिश्र, सेंट्रल गवर्मेंट काउंसिल, झारखंड हाईकोर्ट

कानून में कहते हैं वर्डन ऑफ़ प्रुफ, अभी इनके खाते से साइबर क्राइम कमिट हुआ, क्योंकि प्राइमाफेसी इनके खाते में पैसा आया इसलिए यह लाभूक हैं। इसलिए यह अभियुक्त बन गए और कर्नाटक पुलिस नोटिस दिया है। यह इनको कोर्ट में साबित करना होगा की यह बाक़िफ़ नहीं थे की उनके खाते का गलत उपयोग किया जायेगा। बदलते दौर में लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। आपकी पहचान, आधार, पैन और अन्य दस्तावेज का गलत इस्तेमाल हो सकता है इसलिए अलर्ट और जागरूक रहने की जरुरत है – अवनीश रंजन मिश्र, सेंट्रल गवर्मेंट काउंसिल, झारखंड हाईकोर्ट

15 Jan. West Bokaro 05 Vishal Paswan

पीड़ित विशाल कुमार पासवान, बड़गांव रामगढ

पार्थ मंडल और उसके एक आदमी आया और बोला की टैबलेट कंपनी में नौकरी लगवा देंगे, खाता खुलवाना पड़ेगा। वह बैंक ले गया और बीएसएनएल का नंबर से खाता खुलवाया, उसके बाद सिम ले लिया। दो दिन बाद मेरे खाता में पैसा आने लगा, हम डरकर खाता बंद करा दिए। एक सप्ताह के बाद कर्नाटक पुलिस का मेरे घर बड़गांव के पता पर नोटिस आ गया, साइबर क्राइम का।

15 Jan. West Bokaro 06 Suhagini Devi

पीड़ित सुहागिनी देवी, पीरी बरियातू, रांची

हम रांची में रेजा कुली का काम करते हैं, एक दिन दो आदमी आया और कहा की टाटा जमशेदपुर में कंपनी में काम लगा देंगे। खाता खुलवा लो और काम करो, उ पंद्रह आदमी को बोला था हमलोग सात आठ आदमी सब खाता खुलवा लिए। जब दो आदमी के खाता में पैसा आने लगा तो हमलोग डर गए और खाता बंद करवा दिए। बरियातू थाना गए तो आधार और पैन कार्ड खोने का रिपोर्ट लिखवा लिया है। हमलोग रेजा कुली का काम करने वाले हैं बचा लीजिये।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR