खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- पूर्वी रेल धनबाद के रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम दिये गए मांगपत्र में कहा गया है कि चैनपुर रेलवे स्टेशन में कोल इंडिया लिमिटेड और टाटा स्टील का रेलवे साइडिंग है।
- जिनके चौबीस घंटे रैक के माध्यम से कोल ट्रांसपोर्टिंग होता है।
- जिसके फलस्वरुप पूरे धनबाद मंडल में चैनपुर स्टेशन से रेलवे का सर्वाधिक राजस्व की प्राप्ति होती है।
चैनपुर रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ठहराव और आरक्षण की मांग हुई तेज
- चैनपुर रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11447/11448) के ठहराव और आरक्षण कोटा बहाल करने को लेकर डीआरएम धनबाद को सौंपा मांगपत्र
@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) चैनपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति शक्तिपुंज एक्सप्रेस (नं-11447/11448) के ठहराव और आरक्षण कोटा बहाल को लेकर बड़गांव, नावाडीह, सोनडीहा और सारुबेड़ा के मुखिया, पंसस और ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षयुक्त आवेदन चैनपुर रेलवे स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार को सौंपा। पूर्वी रेल धनबाद के रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम दिये गए मांगपत्र में कहा गया है कि चैनपुर रेलवे स्टेशन में कोल इंडिया लिमिटेड और टाटा स्टील का रेलवे साइडिंग है। जिनके चौबीस घंटे रैक के माध्यम से कोल ट्रांसपोर्टिंग होता है। जिसके फलस्वरुप पूरे धनबाद मंडल में चैनपुर स्टेशन से रेलवे का सर्वाधिक राजस्व की प्राप्ति होती है।
इस स्टेशन से रेलवे को सर्वाधिक लाभ के बावजूद इसके निकटवर्ती सैकड़ों गांवों के लोगों को शक्तिपुंज एक्सप्रेस का ठहराव बंद होने से बोर्डिंग की सुविधा से वंचित कर दिया गया है। आगे कहा गया है कि सीसीएल और टाटा स्टील कोलियरी के कर्मचारियों का भी शक्तिपुंज एक्सप्रेस से हावड़ा आना जाना लगा रहता है। उन्हें भी बोर्डिंग करने के लिए 20 किलो मीटर दूर रांची रोड स्टेशन जाना पड़ता है। हावड़ा से रांची रोड में 9 बजे रात आगमन है, वहां से उतरकर आने में काफी कठिनाई होती है और सुरक्षा की दृष्टि से भी लोग भयाक्रांत रहते है। लोगों ने चैनपुर स्टेशन पर कम से कम चार वर्थ का आरक्षण कोटा और शक्तिपुंज एक्सप्रेस अप-डाउन ट्रेन का ठहराव तत्काल पुनर्बहाल करने की अपील की है। अन्यथा यहां की जनता रेल रोको अभियान के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मुख्य रुप से नावाडीह मुखिया संजय प्रसाद, सोनडीहा मुखिया तरुणा देवी, बड़गांव मुखिया बुलबुल कुमारी, पंसस भोला रविदास सहित पंकज कुमार, छतरधारी साव, कामेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार, विकास प्रसाद, सुरेश प्रसाद, प्रिंस कुमार, गोपी प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।

