खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- दोनों ही बैंक के अपने अपने ग्राहक है।
- बैंक और ग्राहकों की सुरक्षा और बैंक परिसर की सफाई को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वेस्ट बोकारो शाखा प्रबंधन जितनी रुचि दिखाता है, शायद ही बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन इसमें रुचि रखता है।
- बैंक ऑफ इंडिया परिसर के अंदर कूड़ा करकट, प्लास्टिक की बोतलें और पत्तें बिखरे पड़े रहते है।
- शाम होते ही बैंक परिसर में छाया रहता है अंधेरा और सन्नाटा, गश्ति करने वाले पुलिसकर्मियों को टॉर्च जलाकर परिसर का लेना पड़ता है जायजा
@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) वेस्ट बोकारो क्षेत्र परिसर में दो नामचीन बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और दूसरा बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। दोनों ही बैंक के अपने अपने ग्राहक है। बैंक और ग्राहकों की सुरक्षा और बैंक परिसर की सफाई को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वेस्ट बोकारो शाखा प्रबंधन जितनी रुचि दिखाता है, शायद ही बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन इसमें रुचि रखता है। बैंक ऑफ इंडिया परिसर के अंदर कूड़ा करकट, प्लास्टिक की बोतलें और पत्तें बिखरे पड़े रहते है। साफ सफाई के आभाव में पूरे परिसर में गंदगी का आलम रहता है। और तो और प्लास्टिक की बोतले और प्लास्टिक की रैपर को कूड़ेदान में फेंकने के बजाय उसे इक्ट्ठा करके परिसर में ही जला दिया जाता है और उसका मलवा वहीं पड़ा रहता है। यह तो रही सफाई की बात, अगर सुरक्षा की दृष्टिकोण से देखे तो बैंक में रखे ग्राहकों के पैसों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहता है।
शाम होते ही बैंक ऑफ इंडिया शाखा परिसर अंधकार में डूब जाता है और सन्नाटा पसरा रहता है। मंगलवार को दिवा गश्ति में बैंक पहुंचे पैंथर पुलिस ने बताया कि कई बार हम लोगों ने बैंक प्रबंधक को परिसर में समुचित लाइट की व्यवस्था करने की बात कही लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि रात्रि गश्ति के दौरान बैंक परिसर में कुछ दिखाई नहीं देता है, जिससे हम लोग टॉर्च की रोशनी से अंदर के दृश्य को भांपना पड़ता है। ऐसे में सवाल खड़े होते है कि बैंक में जमा ग्राहकों के पैसों की सुरक्षा आखिरकार किसके जिम्मे? क्या बैंक के कर्मचारी केवल अपनी ड्यूटी से ताल्लुकात रखते है?
—बैंक परिसर में एक लाईट लगाई गई है: प्रबंधक—
इस बाबत बैंक ऑफ इंडिया घाटोटांड शाखा प्रबंधक ऋषि कुमार झा से दूरभाष पर बात हुई तो उन्होंने हिन्दुस्तान को बताया कि आप बैंक आ जाइये मैं सब कुछ बताता हूं। उसके बाद उन्होंने बताया कि बैंक परिसर में साफ सफाई तो होती है और कचरा भी जलाया जाता है। परिसर में लाइट के सवाल पर उन्होंने बताया कि लाइट तो खराब थी लेकिन एक लाइट लगाई गई है और लाइट के लिए मेल किया गया है।

