Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

सड़क सुरक्षा सप्ताह का उपायुक्त ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 94 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • इस दौरान उन्होंने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • मौके पर उपायुक्त ने जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के भिड़भाड़ वाले स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।
  • इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी जिले वासियों से वाहन का उपयोग करते वक्त सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने एवं सुरक्षित रहने की अपील की।

16 Jan West Bokaro 07@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड) : संयुक्त परिवहन आयुक्त, सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग झारखंड द्वारा 15 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने हेतु प्राप्त निर्देश के आलोक में मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा जिला समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त ने जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के भिड़भाड़ वाले स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा माह के तहत तैयार किया किए गए कैलेंडर एवं माह के दौरान मनाए जाने वाले विभिन्न दिवसों एवं आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी लेते हुए कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 16 Jan West Bokaro 08इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी जिले वासियों से वाहन का उपयोग करते वक्त सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने एवं सुरक्षित रहने की अपील की। सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसके उपरांत मांडू प्रखंड अंतर्गत वेस्ट बोकारो की भूमि कुमारी एवं सारूबेड़ा क्षेत्र के पिंटू कुमार को प्रतियोगिता जीतने पर पुरस्कृत किया गया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजीव कुमार मिश्रा, प्रधान सहायक मनीष कुमार सिंह, सड़क सुरक्षा प्रबंधक विक्की आनंद, सड़क अभियंता  ऋषिकांत सड़क सुरक्षा की टीम, जिला परिवहन कार्यालय के कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR