खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- मौके पर बच्चों ने काफी ध्यान पूर्वक विभिन्न नियमों एवं अपने अधिकारों को लेकर जानकारी प्राप्त की वही उनके द्वारा कई सवाल जवाब भी किए गए।
@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड) : उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा जिला अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों आदि के बीच पोक्सो एक्ट से संबंधित जागरूकता को लेकर दिए गए निर्देश के आलोक में मंगलवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत बाजार समिति के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बच्चों को पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, जेजे एक्ट, बाल संरक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर बच्चों ने काफी ध्यान पूर्वक विभिन्न नियमों एवं अपने अधिकारों को लेकर जानकारी प्राप्त की वही उनके द्वारा कई सवाल जवाब भी किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, बाल कल्याण समिति के सदस्य आरती, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी अनिल मेहता, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों सहित अन्य उपस्थित थे।

