Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

लूटपाट की योजना बना रहे पांच अपराधी धराए,हथियार बरामद

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 246 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक टैब, तीन मोबाईल और अपाची बाइक बरामद।
  • पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सफलता में वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटीआ की भूमिका सराहनीय रहा।
  • [caption id="attachment_1872" align="aligncenter" width="300"] पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक रामगढ़ पीयूष पांडेय[/caption] @Ramgarh Live - रामगढ़ (झारखंड)।
  • गिरफ्तार अपराधियों से एक 7.65 एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक टैब, तीन मोबाईल और अपाची बाइक बरामद।
  • पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सफलता में वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटीआ की भूमिका सराहनीय रहा।
Press confrence SP_Ramgarh 011022
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक रामगढ़ पीयूष पांडेय

@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के रामगढ़ जिला पुलिस को विभिन्न थानों दर्ज कई कांडो में वांछित अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोला थाना क्षेत्र के एक किराये के मकान से पुलिस ने पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Press confrence SP_Ramgarh 011022
अपराधियों से बरामद हथियार और अन्य सामान

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़,पीयूष पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को गोला के एक मकान में अपराधियों के होने की गुप्त सूचना मिली। जिसपर कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर अभियान चलाया गया। गोला थाना क्षेत्र के बीएस रोड स्थित निरंजन चंद्र पोद्दार के मकान से पांच वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक टैब, तीन मोबाईल और अपाची बाइक बरामद किया गया है।

Press confrence SP_Ramgarh 011022
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी

पकड़े गये आरोपियों में ललपनिया बोकारो निवासी अब्दुल रहमान, बरियातू रांंची निवासी धर्मवीर सिन्हा, गोमिया, बोकारो निवासी अर्जुन कुमार, हजारीबाग निवासी संतोष कुमार राम, विष्णुगढ़, हजारीबाग निवासी विनोद कुमार रवि शामिल है।

पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि इन अपराधियों की रामगढ़ में हुई डकैती सहित कई लूटकांडों में संलिप्तता रही है।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सफलता में वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटीआ की भूमिका सराहनीय रहा है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों पर रांची, हज़ारीबाग़,गोला, मांडू, रामगढ़,पेटरवार, सिकदिरी,रजरप्पा, गोमिया थाना में दर्ज कांडो में वांछित थे।

पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि वे बड़े व्यवसायियों और फाईनांस कंपनी के एजेंटों को लूटने की बड़ी योजना बना रहे थे। रामगढ़ थाना क्षेत्र में डकैती को लेकर 26 सितंबर को दर्ज कांड 236/2022 में भी इनमें से कुछ अपराधियों की संलिप्तता है।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित टीम में पुलिस निरीक्षक गोला राजेश कुमार, रजरप्पा थाना प्रभारी विद्याशंकर, गोला थाना प्रभारी सिद्धांत , पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र टुड्डू, पुलिस अवर निरीक्षक मणिदीप , पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, गिरीश प्रसाद महतो, सहायक अवर निरीक्षक, संजय कुमार सिन्हा, महिला सहायक अवर निरीक्षक तरसिसिया लकड़ा, सैप आरक्षी -1430 रणधीर झा,सैप आरक्षी – 1370, शकील अहमद, सैप आरक्षी – 1301, उमेश कुमार, सैप आरक्षी – 307, शिवजी राम पाल शामिल थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR