खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी महिला।
- वज्रपात से महिला की मौके पर हीं हुई मौत,बेटी घायल।
- परिवार पर दुखों का टूटा पहाड़,पिता की एक वर्ष पहले हुई थी मौत,अब माँ भी चल बसी।
- बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी महिला।
- वज्रपात से महिला की मौके पर हीं हुई मौत,बेटी घायल।
- परिवार पर दुखों का टूटा पहाड़,पिता की एक वर्ष पहले हुई थी मौत,अब माँ भी चल बसी।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट क्षेत्र के परेज में आकाशीय बिजली गिरने से एक 50 वर्षीय महिला शांति देवी की मौत हो गई। साथ हीं महिला की पुत्री भी घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को शांति देवी अपने पुत्र नीरज कुमार (28 वर्ष) व पुत्री रेणू कुमारी (25 वर्ष) के साथ अपने पैतृक गांव हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांढ़ गांव से स्कूटी से घाटोटांड अपने पुत्र का ईलाज करने आ रही थी। वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट क्षेत्र के परेज समीप बारिश से बचने के लिए वे लोग एक पेंड़ के नीचे रूक गये । इसी बीच तेज गर्जन के साथ बिजली चमकी और वज्रपात हुआ । इसकी चपेट में आकर शांति देवी की मौत मौके पर ही हो गई । वहीं उनकी पुत्री रेणू कुमारी घायल हो गई ।
वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्तःपरिक्षण के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया।

