खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- बाद में दो लोगों ने अपने नाम वापस लिये।
- जिसके बाद चुनावी समर में शामिल 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।
- निर्वाची पदाधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी व् शिवनंदन चौहान ने नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी के बाद 32 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो – टाटा स्टील की वेस्ट बोकारो डिवीजन में आगामी 13 मार्च को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ वेस्ट बोकारो शाखा के होने वाले संगठनात्मक चुनाव के लिये महेश प्रसाद ग्रुप से 10 , मोहन महतो से 10 व तीसरा मोर्चा के रुप में नागभूषण राव ग्रुप से 10 व दो स्वतंत्र प्रत्याशी सहित 34 लोगों ने नामांकन पर्चा भरा। बाद में दो लोगों ने अपने नाम वापस लिये। जिसके बाद चुनावी समर में शामिल 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।


निर्वाची पदाधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी व् शिवनंदन चौहान ने नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी के बाद 32 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। निर्वाची पदाधिकारी ने मोहन महतो ग्रुप के सभी 10 प्रत्याशियों को “जलता हुआ मशाल” चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। वहीं महेश प्रसाद ग्रुप के सभी 10 प्रत्याशियों को “उगता हुआ सूरज” चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। थर्ड फ्रंट के नागभूषण राव ग्रुप के सभी 10 प्रत्याशियों को “रेल इंजन” चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमेश प्रसाद यादव को “शेर” और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे रामाश्रय सिंह यादव को “कलम” चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

