खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- मौके पर क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि प्रेस क्लब रामगढ़ ( पीसीआर ) के पहल पर लघु उधोग भारती रामगढ़ ने सहयोग राशि प्रदान किया है।
- प्रेस क्लब रामगढ़ ( पीसीआर ) ने डीएवी की निर्देशिका उर्मिला सिंह और लघु उधोग भारती को सहयोग करने के आभार जताया है।
- प्रतिनिधिमंडल में राकेश पांडेय, सरोजकांत झा व अवध शर्मा शामिल थे।
@Ramgarh Live – झारखंड के रामगढ जिला में पत्रकारों की पंजीकृत संगठन “प्रेस क्लब रामगढ़” ( पीसीआर ) ने आकस्मिक दुर्घटना में दिवंगत हुए पत्रकार मुकेश कुमार सिन्हा जिज्ञासु की पुत्री सह डीएवी बरकाकाना की 8वीं की छात्रा सोनाक्षी सिन्हा का तीन माह का बकाया स्कूल फीस के भुगतान के लिये 42 सौ रुपये का चेक प्रदान किया।
प्रेस क्लब रामगढ ( पीसीआर ) के सम्मानित अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिवंगत पत्रकार मुकेश कुमार सिन्हा जिज्ञासु के भदानीनगर नीचे मार्केट स्थित आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी अर्चना सिन्हा को चेक प्रदान किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि प्रेस क्लब रामगढ़ ( पीसीआर ) के पहल पर लघु उधोग भारती रामगढ़ ने सहयोग राशि प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि क्लब की सकरात्मक पहल पर डीएवी स्कूल बरकाकाना की प्राचार्या सह निर्देशिका उर्मिला सिंह ने दिवंगत पत्रकार की पुत्री सोनाक्षी सिन्हा का अगले सेशन से स्कूल का ट्यूशन फीस माफ कर दिया है। प्रेस क्लब रामगढ़ ( पीसीआर ) ने डीएवी की निर्देशिका उर्मिला सिंह और लघु उधोग भारती को सहयोग करने के आभार जताया है। प्रतिनिधिमंडल में राकेश पांडेय, सरोजकांत झा व अवध शर्मा शामिल थे।

