खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
- जून को इस इस प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया।
- इस अवसर पर अनुराग दीक्षित, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। खेलों को जीवन जीने के तरीके के रूप में बढ़ावा देते हुए टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के खेल विभाग द्वारा 06-07 जून, 2022 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर विभागीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। 7 जून को इस इस प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुराग दीक्षित, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में वेस्ट बोकारो डिवीज़न के पाँच विभागों के 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता क्वायरी एबी की टीम रही और उप-विजेता का खिताब कोल बेनीफिशियेशन की टीम को मिला। विजेता टीम में पार्थ झा, आयुष और कुनाल राणा शामिल थे, वहीं उप-विजेता टीम में कैलाश, हसनैन और बी के मंडल शामिल थे।
इस कार्यक्रम में डॉ विजय कुमार, सीनियर रजिस्ट्रार, टाटा मुख्य हॉस्पिटल, वेस्ट बोकारो और डॉ निवेदिता नन्दा, सीनियर रजिस्ट्रार, टाटा मुख्य हॉस्पिटल, वेस्ट बोकारो को समर कैंप में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अनुराग दीक्षित, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील ने महेश प्रसाद, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो, पी के सिंह, सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो की उपस्थिति में सभी को सम्मानित किया।
मौके पर रोहित कुमार,हेड, एड्मिनिसट्रेशन, यूनियन पदाधिकारी और खेल विभाग के लोग उपस्थित थे।

