खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- वेस्ट बोकारो के खिलाड़ियों ने 8 पदक जीतकर वेस्ट बोकारो और रामगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।
- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
- वें राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 जून तक जमशेदपुर में आयोजित किया गया था।
- वेस्ट बोकारो के खिलाड़ियों ने 8 पदक जीतकर वेस्ट बोकारो और रामगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
16 वें राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 जून तक जमशेदपुर में आयोजित किया गया था। जिसमें से वेस्ट बोकारो के खिलाड़ियों ने रामगढ़ जिले की तरफ से भाग लिया था। इस प्रतियोगीता मे वेस्ट बोकारो के खिलाड़ियों ने 8 पदक जीतकर वेस्ट बोकारो और रामगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।
विजेता खिलाड़ियों में संदीप कुमार (लॉन्ग जंप में गोल्ड), अल्का कुमारी (100 मीटर दौड़ में गोल्ड, 200 मीटर दौड़ में सिल्वर), रितेश (80 मीटर हर्डल रेस में सिल्वर), सुषमा (ट्रिपल जंप में सिल्वर), सीमा कुमारी (शॉर्ट पुट में सिल्वर), निखिल मुंडा (लॉन्ग जंप में सिल्वर) और पायल कुमारी ने शॉर्ट पुट में ब्रोंज मेडल जीता।
इस अवसर पर महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित ने राकोमयू अध्यक्ष महेश प्रसाद, सचिव पीके सिंह की उपस्थिति में सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर हेड एड्मिनिसट्रेशन रोहित कुमार, यूनियन पदाधिकारी और खेल विभाग के लोग उपस्थित थे।

