खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- रामगढ़ जिला के रजरप्पा में झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन का एजीएम संपन्न।
- नेशनल गेम में राज्य के सभी जिलों के टीटी (टेबल टेनिस ) संघ का प्रतिनिधित्व होगा अनिवार्य।
- सभी जिला टीटी संघ अंतर स्कूल प्रतियोगिता का करें आयोजन।
- रामगढ़ जिला के रजरप्पा में झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन का एजीएम संपन्न ।
- नेशनल गेम में राज्य के सभी जिलों के टीटी (टेबल टेनिस ) संघ का प्रतिनिधित्व होगा अनिवार्य ।
- सभी जिला टीटी संघ अंतर स्कूल प्रतियोगिता का करें आयोजन ।
- सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रतिभा को तराश कर उन्हें मंच उपलब्ध कराना है ।

@Ramgarh Live – रजरप्पा (रामगढ़) । झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन का एजीएम (वार्षिक आमसभा ) डीएवी विद्यालय रजरप्पा के सभागार में शनिवार को संपन्न हुई । एजीएम (वार्षिक आमसभा) की अध्यक्षता एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष साकेत कुमार सिन्हा ने की। इस मौके पर सर्वप्रथम डीएवी रजरप्पा के छात्राओं ने तिलक लगाकर व स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया । तदुपरांत विद्यालय के प्राचार्य सह टेबल टेनिस टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष हिमांशु कुमार झा और रामगढ़ जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव राकेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से अतिथियों का स्वागत बुके भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर किया।

एजीएम (वार्षिक आमसभा) में सचिव रिपोर्ट पेश करने के बाद एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एसएम ठाकुर ने वित्तिय वर्ष 20-21 का आय -व्यय का ब्यौरा पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव जय कुमार सिन्हा ने राज्य भर से आये जिला संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी अपने – अपने जिला में अंतर विद्यालय टूर्नामेंट कराएं। टूर्नामेंट होने से बच्चों में टेबल टेनिस के प्रति रुचि जागेगी ।
एजीएम (वार्षिक आमसभा) में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 2023 में झारखंड में राष्ट्रीय स्तर का प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।
इससे पूर्व फर्स्ट मेजर रैंकिंग चैंपियनशिप अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में जमशेदपुर में करने का निर्णय लिया गया । सेकेंड मेजर रैंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन सितंबर माह में चतरा जिला में आयोजित होगा । अक्टूबर माह में रामगढ़ जिला को राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

एजीएम (वार्षिक आमसभा) में प्रत्येक जिला एसोसिएशन से खिलाड़ी,कोच और मैनेजर की सूची मांगी गई है जिससे कि उनका नियामित प्रशिक्षण हो सके । एजीएम (वार्षिक आमसभा) में 15 बिंदुओं पर गहनता से विचार – विमर्श कर उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस मौके मुख्य रुप से झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव जय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष समरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष एसएम ठाकुर, सह सचिव सुदिप्ता मुखर्जी, धनबाद जिला अध्यक्ष साकेत कुमार सिन्हा, रांची जिला सचिव एमवी पार्थसारथी, गढ़वा जिला सचिव कमलेश कुमार दूबे, पूर्वी सिंहभूम सचिव उज्जवल चटर्जी, रामगढ़ जिला सचिव राकेश कुमार मिश्रा, दुमका जिला सचिव केएन सिंह, हजारीबाग जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रुची कुजूर, उपाध्यक्ष अनुप राजेश लकड़ा, धनबाद उपाध्यक्ष अजय कुमार महाजन, दुमका अध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह, रामगढ़ सह सचिव दिनेश कुमार, स्वामी नंदन वर्मा, गिरिडीह के मोलोय मुखर्जी, कोडरमा के अविनाश कुमार सहित कई जिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

