खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ)।
- इस कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और निकटतम प्रोग्राम पार्टनर्स ने भाग लिया।
- सत्र का संचालन डॉ रूपम सुरीन, डॉ प्रबल घोष, श्री चंद्र भूषण और श्री माधा तांती ने टीएसएफ कॉन्फ्रेंस हॉल में किया।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ) । किसी भी आकस्मिक हालात में घायल या बीमार व्यक्ति जिन्हे हार्ट अटैक आया हो या दुर्घटना में घायल हो गया हो के जीवन रक्षा हेतु तत्काल सहायता के लिए टाटा स्टील फ़ाउंडेशन, वेस्ट बोकारो डिवीज़न में ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट’ विषय पर एक ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन फ़ाउंडेशन के सभागार में किया गया।
इस कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और निकटतम प्रोग्राम पार्टनर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर), औटोमटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (एईडी) शरीर के स्वसन मार्ग में बाहरी कारणों से रुकावट (घुटन), हेमलिच मानेऊवर (श्वासनली से रुकावट को हटाने के लिए प्राथमिक चिकित्सा प्रक्रिया) और सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के जान बचाने के लिए किए जाने वाले उपाय का लाइव डेमो के माध्यम से विस्तार से बताया गया। सत्र का संचालन डॉ रूपम सुरीन, डॉ प्रबल घोष, श्री चंद्र भूषण और श्री माधा तांती ने टीएसएफ कॉन्फ्रेंस हॉल में किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन केशव केआर रंजन, यूनिट हेड, टीएसएफ, वेस्ट बोकारो डिवीज़न के नेतृत्व में और डॉ टीबी सिंह, चिकित्सा अधिकारी, टीएसएफ के सहयोग से किया गया । प्रशिक्षण सत्र में 42 कर्मचारियों, अधिकारियों और निकटतम प्रोग्राम पार्टनर्स ने भाग लिया है।

