खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- भभूति लगाय के पालकी सजाय के भोले बाबा चले ब्याह रचाने।
- भभूति लगाए के पालकी सजाए के भोले बाबा चले ब्याह रचाने।
- आदि गीतों के धून पर तथा बाजे-गाजे के साथ सदाशिव की बारात में थिरकते श्रद्धालु महिलाओं, युवतियों और युवकों ने नगर भ्रमण किया।

- भभूति लगाय के पालकी सजाय के भोले बाबा चले ब्याह रचाने…
- मध्य रात्रि में महादेव और महागौरी का हुआ ब्याह
- मां जगतजननी का हुआ कन्यादान, महिलाओं ने गाए मंगलाचार के गीत
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो – रामगढ़ जिला क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट बोकारो के शिवालयों में जहां महाशिवरात्रि के दिन मंगलवार को सुबह से रात तक पूजा-पाठ अनुष्ठान होते रहे वहीं देर शाम कई शिवालयों से औघड़दानी महादेव की
बारात भी निकली।
भभूति लगाए के पालकी सजाए के भोले बाबा चले ब्याह
रचाने…… आदि गीतों के धून पर तथा बाजे-गाजे के साथ सदाशिव की बारात में थिरकते श्रद्धालु महिलाओं, युवतियों और युवकों ने नगर भ्रमण किया। दो नम्बर कुंआ क्षेत्र से भोले बाबा की भव्य बारात निकली जिसमें वाहन पर सवार महादेव, मां पार्वती तथा बाराती बने बच्चों के साथ इस बारात में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया।
बारात दो नंo कुंआ क्षेत्र से निकल कर 12 नo, बैंक मोड़, बोरिंग कैम्प होते हुए बाज़ार टांड स्थित परमानन्देश्वर शिवालय पहुंची। जहां सभी ने बारातियों का भव्य स्वागत किया। महिलाओं और युवतियों ने मंगलाचार के गीत गा कर उनके द्वार पूजन का अनुष्ठान पूरा किया।
वहीं मध्य रात्रि में अतिशुभ लग्न और मुहुर्त पर मां जगतजननी महादेवी पार्वती और देवाधिदेव महादेव की पाणिग्रहण अनुष्ठान शुरु हुआ। रामेश्वर नगर शिवालय में आचार्य शंभू कुमार मिश्रा ने अरुण कुमार सोनी सपत्नी जगतजननी मां का कन्यादान और विवाह के अनुष्ठान पूरे किए। वहीं बाजार टांड़ स्थित परमानंदेश्वर शिवालय में भी माता पार्वती और महादेव के विवाह के अनुष्ठान कार्य रामाशंकर सिंह दंपत्ति के द्वारा दीपक बनर्जी ने सम्पन्न कराए गए।
इस अवसर पर महादेव के शिवलिंग को पंचामृत से स्नानादि करा कर श्रृंगार किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कार्तिक कुमार ने शिवलिंग का श्रृंगार किया। तत्पश्चात मौरी और धोती से सुशोभित माता पार्वती की प्रतिमा के साथ उनका
गठबंधन कराया गया। शंख-पूजन और लावा छिटने का भी अनुष्ठान कराया गया। इस बीच महिलाएं हर विधि पर विवाह के गीत गाते हुए विवाह संपन्न होने तक
मांगलिक मंत्रों से कोयलांचल गुंजता रहा। विवाह उपरांत पेड़े और दही तथा खीर के भोग लगाए गए और प्रसाद का वितरण हुआ। इस बीच हर हर महादेव शंभु काशी विश्वनाथ गंगे के अखंड जाप निरंतर जारी रहा।
आयोजन को सफल बनाने में रामेश्वर नगर
में विनोद कुमार ठाकुर, संजीत कुमार सहित प्रबंधन समिति के लोगों
परमांनदेश्वर मंदिर में रामाशंकर सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, हलचल ओझा , दो नंo कुंआ क्षेत्र में जवाहिर सोनी उर्फ जवारी, अशोक यादव, बंटी कुमार, योगेन्द्र कुमार, रामकुमार सहित क्षेत्र के महिलाओं पुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

